App

पत्नी से परेशान पति रेलवे ट्रैक के ऊपर लटका, ओवरब्रिज पर दिखा सांसें थाम देने वाला ड्रामा, वजह जान सब हैरान!

इटावा में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां पत्नी से परेशान होकर एक पति रेलवे ट्रैक के ऊपर बने ओबरब्रिज पुल पर लटक गया और हंगामा करने लगा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतरवाया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पत्नी से परेशान पति रेलवे ट्रैक के ऊपर लटका, ओवरब्रिज पर दिखा सांसें थाम देने वाला ड्रामा, वजह जान सब हैरान!

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के रामनगर फाटक पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से ओवरब्रिज पर चढ़ गया. देखते ही देखते युवक रेलवे ट्रैक के ठीक ऊपर ओवरब्रिज की रेलिंग से लटककर छलांग लगाने की कोशिश करने लगा. 

इस नजारे को देखकर नीचे गुजर रहे राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा.

पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप
सुरक्षित नीचे उतारे गए युवक की पहचान अब्दुल असीम के रूप में हुई है. पूछताछ में युवक ने पुलिस के सामने जो कारण बताया, उसने सभी को हैरान कर दिया. असीम के मुताबिक, उसकी शादीशुदा जिंदगी में लंबे समय से कलह चल रही थी. उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग का शक है. 

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी किसी लड़के और लड़कियों के संपर्क में रहती है और मेरी बात को नहीं मानती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था.

युवक ने पत्नी पर लगाए संगीन आरोप
असीम ने यह भी बताया कि एक बार विवाद के चलते पुलिस को मैंने ही बुलाया. असीम का आरोप है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसकी पत्नी ने अपनी बातों में फंसाकर पुलिस को गुमराह कर दिया. नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ कार्रवाई कर दी. 

पुलिस के इस रवैये और पत्नी के लगातार तनाव से निराश होकर उसने मौत का रास्ता चुनने का फैसला कर लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
रामनगर फाटक ओवरब्रिज पर युवक के लटकने की खबर फैलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. कुछ समय के लिए नीचे रेलवे लाइन और सड़क पर ट्रैफिक थम सा गया. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने धैर्य का परिचय दिया और युवक को बातों में उलझाकर धीरे-धीरे उसके पास पहुंची. काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने लाया गया.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा आरोपों और पारिवारिक विवाद की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.

(इटावा से अन्नू चौरसिया की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More