)
UPSC CDS I Final Result 2026 OUT and Toppers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS) (I) परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीडीएस (I), 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके को अपनाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं. सफल उम्मीदवारों की लिस्ट साझा कर दी गई है, जिसके जरिए उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
इस साल 12 अप्रैल 2026 को तीन शिफ्टों में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (I) का आयोजन किया गया था. अलग-अलग शिफ्ट में पेपर का आयोजन किया गया था. पहली शिफ्ट में अंग्रेजी का पेपर हुआ था. दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज और तीसरी शिफ्ट में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित किया गया था.
रक्षा मंत्रालय के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान करीब 243 उम्मीदवारों को चुना, जिसके बाद जारी हुए अंतिम रिजल्ट में ये सभी 243 उम्मीदवारों के नाम शामिल रहे. इस परीक्षा का चयन, इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA, देहरादून), एयर फोर्स एकेडमी (AFA, हैदराबाद) और इंडियन नेवल एकेडमी (INA, एझिमाला) के 162वें (DE) कोर्स में एडमिशन के लिए किया गया है.
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंकिंग 1 रैंक के साथ लोहिताक्ष महाजन ने टॉप रैंक हासिल की है. इससे पहले वो 2021 में JEE मेन्स एग्जाम भी दे चुके हैं, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वो जम्मू-कश्मीर में 99.988 परसेंटाइल के साथ पहली रैंक हासिल करने वाले रहे थे. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने यूपीएससी CDS परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टॉप रैंक हासिल की है.