App

बिजनौर में चलती ट्रेन में सीट को लेकर बवाल: महिला और GRP सिपाही के बीच हाथापाई, 6 पर FIR

अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया. आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे जीआरपी सिपाही से मारपीट की गई.

बिजनौर में चलती ट्रेन में सीट को लेकर बवाल: महिला और GRP सिपाही के बीच हाथापाई, 6 पर FIR
Image Credit: जी संवाददाता

बिजनौर के थाना नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद जीआरपी तक पहुंच गया. मामले में जीआरपी के दो सिपाहियों के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है.

जीआरपी सिपाहियों पर मारपीट का आरोप

वहीं, दूसरी तरफ बिहार निवासी महिला और उसकी बेटियों ने भी जीआरपी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला के घायल होने की बात भी सामने आई है. मामले में जीआरपी अधिकारियों ने जांच और विधिक कार्रवाई मुरादाबाद क्षेत्र से किए जाने की बात कही है.

जीआरपी सिपाही पर ​महिला का सिर फोड़ने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर महिला रूबी और GRP सिपाहियों के बीच मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि GRP सिपाही ललित, अजय ने महिला को खूब पीटा. वहीं, मां को पिटता देख उनकी बेटियां लक्ष्मी और खुशी बचाती नजर आईं. आरोप है कि महिला को गिराकर जीआरपी सिपाही ने सिर फोड़ दिया.

पीड़ित महिला के खिलाफ ही दर्ज कर लिया मुकदमा

मारपीट के बाद पीड़ित महिला, बेटियों पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया. जीआरपी ने 4 महिलाओं समेत 6 खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला और यात्री बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं आरोप है कि महिला का साथ देने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

अमृतसर जा रही थी ट्रेन

जीआरपी मुरादाबाद का कहना है कि अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में दो परिवारों के बीच विवाद की सूचना मिली. ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे जीआरपी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करना चाहा तो छह यात्रियों ने मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में रुकावट की. 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

(बिजनौर से राजवीर चौधरी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More