App

पाकिस्तान में हाई वोल्टेज ड्रामा, रिजवान समेत कई खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, क्या है मास्टर प्लान?

पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर हार के बाद उथल-पुथल देखने को मिलती है. कभी कप्तान चेंज होता है, तो कभी कोच का पत्ता साफ हो जाता है. इस बार पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती, इसके बाद भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुछ बड़े नामों के बाहर होने से खलबली मच चुकी है.

पाकिस्तान में हाई वोल्टेज ड्रामा, रिजवान समेत कई खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, क्या है मास्टर प्लान?

पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की. लेकिन इस जीत के बाद कुछ खिलाड़ियों को झटका लगा है. खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बदलकर सिस्टम हिला दिया है. लिस्ट में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक का पत्ता साफ हो गया है. इसके अलावा, पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद और ओपनर सैम अयूब को भी बाहर कर दिया गया है.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला शफीक, वसीम जूनियर, मोहम्मद हारिस और खुर्रम शहजाद भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं. रिजवान और इमाम की उलटी गिनती तभी शुरू हो गई थी, जब दोनों को इंग्लैंड दौरे के बीच से ही घर वापस भेज दिया गया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट नए मास्टर प्लान पर काम करेगा, जिसमें युवा खिलाड़ियों को सीनियर्स से पहले तरजीह दी जाएगी.

क्या है पाकिस्तान का नया मॉडल?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बार नए मॉडल पर काम किया है. नए स्ट्रक्चर के अनुसार, बाबर आजम और सलमान अली आगा को केवल टेस्ट और वनडे (ODI) के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं. अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सिर्फ टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट मिला है. वहीं, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी को 'व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट' कैटेगरी में रखा गया है.

U-19 के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले

U-19 के उभरते सितारों को पीसीबी ने खुशखबरी दी है. 'डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट' की लिस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कॉन्ट्रैक्ट कुछ महीनों पहले ही खत्म हो गया था. जून के महीने से टीम बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के खेल रहे थे. अब नए अनुबंध जुलाई 2026 से जून 2027 तक चलेंगे. कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए प्लेयर्स की लिस्ट नीचे देखी जा सकती है.

                                                    पाकिस्तान पुरुष सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स (30 जून 2027 तक)

कैटेगरी (Category)खिलाड़ी (Players)
टेस्ट और वनडे (Test & ODI)


 

बाबर आज़म, सलमान आगा


 

टेस्ट (Tests)


 

अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, सऊद शकील


 

वनडे और टी20 (ODI & T20)


 

अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर ज़मान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी


 

T20I


 

हसन नवाज़, माज़ सदाकत, सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, शादाब खान, उस्मान तारिक


 

डेवलपमेंट (Development)


 

अब्दुल समद, अब्दुल्ला फज़ल, अहमद दानियाल, अली रज़ा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, तैयब आरिफ, गाज़ी गोरी, इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शहज़ैब खान, शमिल हुसैन, सुफयान मोकीम, उबैद शाह
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More