App

1,10,00,000 रुपए के गोल्ड बिस्किट के साथ लुटेरा गिरफ्तार, ट्रेन में खुद को बताता था DRI अधिकारी

बरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में लूट के आरोपी को राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नेडीआरआई अधिकारी बनकर व्यापारी से सोना लूटा था. वह बरेली में एक करोड़ दस लाख के आठ बिस्किट के गिरफ्तार हुआ है.

1,10,00,000 रुपए के गोल्ड बिस्किट के साथ लुटेरा गिरफ्तार, ट्रेन में खुद को बताता था DRI अधिकारी
Image Credit: बरेली पुलिस ने राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया (Z News)

बरेली में ट्रेन में खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय का अधिकारी बताकर व्यापारी से करोड़ों रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिले की मीरगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक करोड़ दस लाख रुपये कीमत के 880 ग्राम सोने के आठ बिस्किट बरामद किए हैं. इसके अलावा एक अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला है. आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था.

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मीरगंज पुलिस और एसओजी की टीम परौरा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी राहुल मौर्य पुत्र तुलसी राम थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर वारदात को दिया था अंजाम

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के आठ बिस्किट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 880 ग्राम है. इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 अक्टूबर को उसने अपने साथियों रोहित, सचिन, वरुण और धर्मेंद्र पटेल के साथ मिलकर बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया था.

आरोपियों ने खुद को डीआरआई अधिकारी बताकर निशाना बनाया 

अंशिका वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने कोलकाता से आ रही हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में सवार व्यापारी को आरोपियों ने खुद को डीआरआई अधिकारी बताकर निशाना बनाया और उससे सोने के बिस्किट लूट लिए थे.

लूटे गए सोने में से उसके हिस्से में आए थे आठ बिस्किट

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी राहुल मौर्य ने बताया कि लूटे गए सोने में से आठ बिस्किट उसके हिस्से में आए थे. मामले में उसके तीन साथी रोहित, सचिन और वरुण पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. गिरफ्तारी के डर से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में मीरगंज कस्बा चौकी प्रभारी पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल मुकुल प्रताप, कांस्टेबल अभिषेक सोम और दक्षिणी एसओजी की टीम शामिल रही.

रिपोर्ट: अजय कश्यप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More