)
Rinku Singh and Priya Saroj Wedding Date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट तय हो गई है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में होगी. पिछले साल जून महीने में दोनों की सगाई हुई थी. रिंकू सिंह के पिता के निधन के चलते दोनों की शादी की डेट टल गई थी. अब दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
शादी में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल हुए थे. माना जा रहा है कि दोनों की शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा. शादी पारंपरिक तरीके से होगी. दोनों की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है. दोनों साल 2023 आईपीएल के बाद दिल्ली में एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में मिले थे. क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया था. इसके बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में नजदीकियां बढ़ गई थीं.
मछलीशहर सीट से सांसद हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर सीट से सपा सांसद हैं. उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को सपा नेता तूफानी सरोज के घर में हुआ था. उनके पिता तूफानी सरोज मछलीशहर सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं. इसके बाद उनकी बेटी इसी सीट से सांसद चुनी गई हैं. प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं. कई बार वह खेतों में फसल काटते दिख जाती हैं. महिलाओं में प्रिया सरोज काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं.
रिंकू सिंह कौन हैं?
रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ है. रिंकू सिंह 5 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. उनके पिता गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे. पिछले साल बीमारी के चलते उनके पिता का निधन हो गया था. रिंकू सिंह भी अपने पिता के काम में सहयोग करते थे.