App

छठ घाटों पर आस्था की अनुपम छटा: व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ पर्व को लेकर घाट रोशनी से जगमगा उठे हैं. रविवार को व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा. इसके बाद शाम को भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया.

छठ घाटों पर आस्था की अनुपम छटा: व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे का निर्जला व्रत
Image Credit: Z Creative (AI Image)

लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ गोरखपुर में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जनपद में शहर से लेकर गांवों तक छोटे-बड़े छठ घाट छठी मईया की भक्ति और रोशनी से जगमगा उठे हैं. कहीं रंग-बिरंगी झालरों से घाट सजे हैं तो कहीं आकर्षक पूजा वेदियां, हर तरफ छठी मईया के पारंपरिक गीत और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है.

36 घंटे का निर्जला उपवास

छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया. इसके लिए गोरखपुर के प्रमुख नदी घाटों, तालाबों और सरोवरों पर विशेष तैयारियां की गई थीं. शाम होते ही भारी संख्या में छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु परिवार के साथ छठ घाटों पर पहुंचे थे.

परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली की कामना

एक छठ व्रती महिला तो लेटते हुए दांडी यात्रा करते हुए घर से छठ घाट पर आई थी. पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रतियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए. चारों तरफ छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा. अब सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अंतिम अर्घ्य अर्पित करेंगे. इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा और व्रती अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा करेंगे.

कुशीनगर में भी छठ पर्व को लेकर दिखा उत्साह

कुशीनगर में भी महापर्व छठ को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. कहीं घाटों की साफ-सफाई हो रही है, तो कहीं रोशनी, सजावट और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. नगर निकायों और स्थानीय समितियों की ओर से घाटों की सफाई, रास्तों को दुरुस्त करने, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए.

(गोरखपुर से नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More