SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कारसेवकों पर गोलीबारी के बयान पर सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- मुस्लिम तुष्टीकरण करती है पार्टी

1990 में कारसेवकों पर गोलीबारी को लेकर सनातन पांडे के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को घेरा. मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 10, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:32 AM IST
Image Credit: Brajesh Pathak (file photo)
Join

दीपेश कुमार/लखनऊ:1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है.  समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा पलटवार किया है. ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि सनातन संस्कृति और देश के लोग समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे. ब्रजेश पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति में निहत्थे लोगों पर गोली चलाना कभी स्वीकार्य नहीं रहा है.

मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा

ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है और इस तरह के बयानों से समाज में बंटवारा पैदा करने की कोशिश करती है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति में निहत्थे लोगों पर गोली चलाने की कोई जगह नहीं है.  ऐसे बयान सनातन मूल्यों के खिलाफ हैं और समाज को बांटने वाले हैं.

वोट बैंक की राजनीति

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को हिंदू वोट भी चाहिए, सनातन संस्कृति का आशीर्वाद भी चाहिए और भगवान राम की शरण भी चाहिए, लेकिन उसके नेता भगवान राम और हनुमान के नहीं हो सकते.  

जनता कभी माफ नहीं करेगी

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानकर राजनीति करती आई है. इसी तुष्टीकरण की रणनीति के तहत उसके नेता इस तरह के बयान देते हैं. अखिलश यादव हिंदू वोट लेने का नाटक रच रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग और देश की जनता समाजवादी पार्टी के इस रवैये को कभी माफ नहीं करेगी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं, "समाजवादी पार्टी के सपने कभी पूरे नहीं होंगे। जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को 'एक जिला, एक माफिया' दिया, जिन्होंने सपा शासन के दौरान गुंडों और माफियाओं को पनाह दी, और जो महिलाओं पर बुरी नज़र रखते थे वे आज 'राम-राम' जप रहे हैं. हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. कम से कम समाजवादी पार्टी ने अब अयोध्या धाम का नाम लेना तो शुरू कर दिया है. ये वही लोग हैं जिन्हें अयोध्या धाम और भगवान राम के नाम से भी नफरत थी. समाजवादी पार्टी के सपने कभी हकीकत नहीं बनेंगे. यह एक ऐसी पार्टी है जिसने गुंडों और माफियाओं को पाला-पोसा और राज्य को दंगों की आग में झोंक दिया..."

'12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तीखा हमला
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES