App

जयपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के जेवरात की लूट, चाकू दिखाकर थैला भरवाया और हो गया फरार

जयपुर के वैशाली नगर स्थित सीरियस ज्वेलर्स में सुबह 10:30 बजे लूट हुई. चाकू दिखाकर बदमाश ने महिला से थैले में ज्वेलरी भरवाई और फरार हो गया. उस समय दुकान में बुजुर्ग गार्ड और महिला मौजूद थे. पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी करवाई.

जयपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के जेवरात की लूट, चाकू दिखाकर थैला भरवाया और हो गया फरार
Image Credit: Jaipur Robbery

जयपुर के वैशाली नगर स्थित सीरियस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई. सुबह करीब 10:30 बजे एक बदमाश दुकान में घुसा और चाकू दिखाकर ज्वेलरी लूट ली. वारदात के समय दुकान में एक बुजुर्ग गार्ड और काउंटर पर एक महिला मौजूद थी. आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला से थैले में जेवरात भरने को कहा. इस दौरान महिला ने उससे कहा, 'भैया ऐसा मत करो प्लीज.' इसके बावजूद बदमाश ने थैला ज्वेलरी से भरवाया और मौके से फरार हो गया. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

पुलिस ने शहरभर में करवाई नाकाबंदी
लूट की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी करवाई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.

दिवाली के बाद जयपुर में सोना महंगा, चांदी के भाव में गिरावट
इधर, दिवाली के बाद जयपुर सराफा ट्रेडर्स ने सोने-चांदी के नए भाव जारी किए हैं. चांदी की कीमत में 1 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है. अब चांदी का भाव 1 लाख 92 हजार रुपए प्रति किलो हो गया है. वहीं, सोना 900 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. सोने का भाव बढ़कर 1 लाख 46 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है.

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More