SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बहराइच में एक दिन में 5 मौतें, कहीं साइकिल सवार तो कहीं बाइक सवार बना हादसे का शिकार, परिवारों में मचा कोहराम

बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. कुंडासर, हुजूरपुर, दरगाह और मिहींपुरवा में हुए हादसों के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 07:11 IST | Updated: Nov 28, 2026, 07:14 IST
Image Credit: Bahraich road accident
Join

राजीव शर्मा/बहराइच: जिले में शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा. अलग-अलग जगहों पर हुई टक्करों ने 5 परिवारों की खुशियां छीन लीं. सुबह से शाम तक कहीं साइकिल, कहीं पैदल जा रही लड़की और कहीं बाइक-हर जगह सड़क ने जान ले ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

1. बहराइच कुंडासर में अलियाबाद बैंक के पास साइकिल सवार की जान गई

कुंडासर इलाके में बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एक शख्स की सड़क पर जान चली गई. घटना अलियाबाद बैंक के ठीक सामने हुई. मृतक के भाई रामू का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, ये सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस अब उसी फुटेज को देखकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है.

2. हुजूरपुर में घर लौट रही 18 साल की लड़की को बाइक ने कुचला

हुजूरपुर में 18 साल की रमधना सड़क पार करके घर की तरफ जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. लड़की वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई. भाई सोनू निषाद ने बताया कि बहन सड़क पार कर चुकी थी, इसके बाद भी बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी.

3. दरगाह इलाके में कबाड़ कारोबारी कलाम की मौत

दरगाह क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले कलाम की सड़क हादसे में मौत हो गई. खबर मिलते ही उनके भाई हफीजुद्दीन मौके पर पहुंचे. परिवार का कहना है कि हादसा करने वाला वाहन पुलिस ने पकड़ लिया है.

4. मोतीपुर में खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौके पर मौत

सबसे भयानक हादसा मोतीपुर थाना इलाके के कुड़वा मोड़-कतर्नियाघाट रोड पर हुआ. बीएसएनएल दफ्तर के सामने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी. तेज रफ्तार बाइक सीधे उससे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खमरिया के रहने वाले 25 साल के गुरुदीन और उनके साथी 25 साल के करने पुत्र रामेश्वर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों में कुल पांच लोगों की जान चली गई।. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.

बिना इस्तेमाल किए पानी का बिल वसूलना पड़ा महंगा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को देना होगा 50,000 रुपये का मुआवजा

तंदूर में रोटी डालने से पहले थूका, कैमरे में कैद हुई हरकत; कर्मचारी गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES