App

MP के DGP नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार: कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन? आदेश का इंतजार

वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि अभी तक किसी की नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है.

MP के DGP नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार: कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन? आदेश का इंतजार
Image Credit: MP के DGP नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार

मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है,  लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक न तो नए DGP के नाम की घोषणा की गई है और न ही मकवाणा के सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) से जुड़ा कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. ऐसे में पुलिस महकमे से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक नए DGP के फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

इन तीन नामों की चर्चा तेज

नए DGP की दौड़ में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं. इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं. यदि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को राज्य का नया DGP नियुक्त किया जाता है, तो वह मध्य प्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) बन जाएंगी. यह राज्य के पुलिस प्रशासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा.

कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन?

इस बीच, उपेंद्र जैन के नाम पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनकी रिश्तेदारी उनके चयन में बाधा बन सकती है. दूसरी ओर मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने 20 नवंबर को मकवाणा का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद 24 नवंबर को उनकी विदाई परेड की तैयारियों के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया. इससे कार्यकाल विस्तार (एक्सटेंशन) को लेकर अटकलें और तेज हो गईं.

आदेश का इंतजार

28 और 29 नवंबर को सरकारी छुट्टियां होने के कारण अब सबकी नजरें 30 नवंबर पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस दिन सरकार नए DGP की नियुक्ति या मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई आदेश जारी कर सकती है. फिलहाल तीन अधिकारियों के नामों पर विचार चल रहा है और अंतिम फैसला सरकार को लेना है. मध्य प्रदेश पुलिस का अगला प्रमुख कौन होगा, इसे लेकर आदेश 30 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है.
 

DGP नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में सरकार को यह तय करना होगा कि किसी नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की जाए या मौजूदा DGP का कार्यकाल बढ़ा दिया जाए. यह देखना दिलचस्प होगा कि वरुण कपूर, उपेंद्र जैन या प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव में से किसे चुना जाता है, या फिर कैलाश मकवाणा को ही आगे का कार्यकाल दिया जाता है. अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को DGP नियुक्त किया जाता है, तो मध्य प्रदेश को अपनी पहली महिला पुलिस प्रमुख मिल जाएगी. फिलहाल, पूरा राज्य सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More