भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /खेत में रिकॉर्ड कर रही थीं वीडियो, तभी पति ने लगाई डांट, जानिए कैसे 'देहाती मैडम' पहुंच गईं प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी पर

खेत में रिकॉर्ड कर रही थीं वीडियो, तभी पति ने लगाई डांट, जानिए कैसे 'देहाती मैडम' पहुंच गईं प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी पर

यूपी के कौशांबी की 'देहाती मैडम' यानी यशोदा लोधी का इंस्टाग्राम वीडियो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया है. 12वीं पास यशोदा की खुद से इंग्लिश सीखने और 4 लाख फॉलोअर्स तक पहुंचने की इंस्पायरिंग जर्नी के बारे में पढ़ें.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 07, 2026, 02:21 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 02:32 PM IST
joinshare
खेत में रिकॉर्ड कर रही थीं वीडियो, तभी पति ने लगाई डांट, जानिए कैसे 'देहाती मैडम' पहुंच गईं प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी पर
Image Credit: प्रियंका चोपड़ा भी हो गईं 'देहाती मैडम' की फैन (फाइल फोटो- instagram/yashoda5944)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी की रहने वाली यशोदा लोधी को इंटरनेट पर लोग 'English With Dehati Madam' के नाम से जानते हैं. ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने यशोदा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद से वे रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. खेत में वीडियो बनाते वक्त पति की डांट से लेकर प्रियंका चोपड़ा के शाउटआउट तक, यशोदा की यह कहानी हर युवा को प्रेरित करने वाली है. कौन हैं यह 'देहाती मैडम' और कैसे इन्होंने अपनी मेहनत से 4 लाख लोगों का दिल जीता?

खेत में शूटिंग और पति का फोन

यशोदा लोधी ने अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में प्रियंका चोपड़ा द्वारा वीडियो शेयर किए जाने पर अपनी खुशी जताई है. उन्होंने इंग्लिश में बताया कि एक दिन पहले वे खेत में काम करने गई थीं और वहीं उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड करने का प्लान बनाया. शूटिंग के दौरान ही उनके पति का फोन आ गया और उन्हें थोड़ी डांट भी सुननी पड़ी. हालांकि उन्होंने जैसे-तैसे वीडियो पूरा किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि खेत का यह साधारण सा वीडियो सीधा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा की नजरों में आ जाएगा.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by English with Dehati Madam (@yashoda5944)

 

 

प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट ने बनाया दिन

जब यशोदा ने देखा कि प्रियंका चोपड़ा ने उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यशोदा ने वीडियो में कहा कि कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक स्टोरी हो सकती है, लेकिन उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है. प्रियंका चोपड़ा के इस छोटे से कदम ने उन्हें याद दिलाया कि अगर आप ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो आपके छोटे प्रयास भी बहुत दूर तक पहुंच सकते हैं. खेतों में काम करने वाली एक गांव की लड़की के लिए प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्ती का सपोर्ट मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by English with Dehati Madam (@yashoda5944)

 

एक ही दिन में दो बड़ी खुशियां

प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट के साथ ही यशोदा लोधी के जीवन में एक और बड़ा मोड़ आया. उसी दिन इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई. यशोदा के लिए यह दिन बेहद खास बन गया क्योंकि उन्होंने बिना किसी बड़े सेटअप, महंगे कैमरे या बड़ी टीम के सिर्फ अपने मोबाइल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उनका सिंपल अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े इंग्लिश सिखाने के तरीके को यूथ बहुत पसंद कर रहा है.

कौन हैं 'देहाती मैडम' यशोदा लोधी?

यशोदा लोधी उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू नगर पंचायत के लोधन का पुरवा गांव की रहने वाली हैं. जब वे महज एक साल की थीं, तब निःसंतान होने के कारण उनकी बुआ और फूफा उन्हें पंजाब के लुधियाना ले गए थे. यशोदा का बचपन लुधियाना में ही बीता और उन्होंने वहीं से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. शादी के बाद वे वापस अपने गांव लौटीं और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ नया करने का मन बनाया.

बिना कोचिंग ऐसे सीखी फर्राटेदार इंग्लिश

यशोदा ने कभी किसी बड़े इंस्टीट्यूट से स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग नहीं ली. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आता था कि इंग्लिश बोलना कहां से शुरू करें. उन्होंने यूट्यूब पर दूसरों के वीडियो सुने और उनकी नकल करना शुरू किया. लगातार 15 दिनों तक सिर्फ सुनने का अभ्यास करने के बाद यशोदा ने खुद वीडियो बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने 26 दिसंबर 2023 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और देखते ही देखते उनका चैनल एक महीने में मोनेटाइज हो गया.

यशोदा यानी 'देहाती मैडम' का कंटेंट बहुत ही प्रैक्टिकल होता है. वे भारी-भरकम ग्रामर सिखाने के बजाय रोजमर्रा की बातचीत, छोटे वाक्यों और कॉमन फ्रेजेस पर ध्यान देती हैं. वे खेत-खलिहान, घर के काम और गांव के माहौल के बीच ही बहुत ही आसान भाषा में इंग्लिश बोलना सिखाती हैं. इसी वजह से इंटरनेट पर लोग उनके पढ़ाने के स्टाइल को काफी पसंद करते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Viral News
Priyanka Chopra