AI Shaving Robot: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है कि क्या यह हमारी नौकरी छीन लेगा? अब तक तो हम सुनते थे कि AI सॉफ्टवेयर कोडिंग, कस्टमर सर्विस या फिर राइटिंग जैसे काम ही कर सकता है. लेकिन बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब AI इंसानों की तरह दाढ़ी बनाना और बाल काटना भी सीखने में लग गया है.
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर एक बहुत ही अजीब वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक नाई नॉर्मल तरीके से अपने कस्टमर की शेविंग कर रहा है. लेकिन खास बात यह है कि उस नाई ने अपने सिर पर एक स्पेशल कैमरा पहना हुआ है और उसकी पूरी बॉडी पर ढेर सारे तार और सेंसर लगे हुए हैं. उसके दोनों हाथों की कलाई पर ट्रैकिंग डिवाइस लगी हैं जो उसके हर मूव को बारीकी से रिकॉर्ड कर रही हैं.
यह पूरा सेटअप इसलिए तैयार किया गया है ताकि कंप्यूटर और AI सिस्टम यह समझ सके कि एक इंसान दाढ़ी बनाते वक्त अपने हाथों को किस तरह घुमाता है. नाई कब कितना प्रेशर लगाता है, ब्लेड को किस एंगल पर पकड़ता है और क्रीम कैसे लगाता है, यह सब डेटा सिस्टम में सेव हो रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य में ऐसे रोबोट बनाने में होगा जो इंसानों की तरह शेविंग और हेयरकट कर सकें.
हर्ष गोयनका ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या अब नाई का काम भी AI की वजह से खतरे में पड़ सकता है? यह सवाल बहुत बड़ा है क्योंकि शेविंग या हेयरकट ऐसा काम है जिसमें जरा सी चूक इंसान का चेहरा खराब कर सकती है या फिर कट लगा सकती है. ऐसे काम में पर्सनल टच और सावधानी की बहुत जरूरत होती है. इसलिए लोग यह सोचकर परेशान हैं कि क्या मशीनें इतनी सफाई से यह काम कर पाएंगी.
AI training going on India ! Even barbers job may soon be at risk 🙈 pic.twitter.com/99CAwj5m2h
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 14, 2026
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया लोगों ने इस पर अपने फनी और सीरियस रिएक्शन्स देना शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अगर रोबोट शेविंग करने लगा तो नाई की दुकान पर जो देश-दुनिया की बातें और गॉसिप्स होती हैं वो सब खत्म हो जाएंगी. रोबोट तो सिर्फ काम करेगा वो हमसे बात तो नहीं कर पाएगा.
कई यूजर्स ने सेफ्टी को लेकर चिंता जताई और कहा कि चेहरे पर धारदार ब्लेड का इस्तेमाल करना बहुत रिस्की है. एक यूजर ने लिखा कि टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए लेकिन मैं सॉफ्टवेयर अपडेट वाले रोबोट की जगह अपने कांपते हाथ वाले नाई पर ज्यादा भरोसा करूंगा. एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि मैं अपनी दाढ़ी और बाल काटने के लिए किसी रोबोट पर कभी भरोसा नहीं कर सकता. मैं जिंदगी भर अपने पुराने नाई से ही शेव करवाऊंगा.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक बंदे ने बहुत गहरी बात लिखी. उसने कहा कि जरा सोचिए इसे पॉसिबल कौन बना रहा है? खुद नाई ही चंद पैसों के लिए रोबोट को ट्रेन कर रहा है. यह तो थोड़े से फायदे के लिए पूरी नाई कम्युनिटी के फ्यूचर को नुकसान पहुंचाने जैसा है. अगर रोबोट्स ने यह काम सीख लिया तो आने वाले टाइम में इंसानी नाइयों की जरूरत ही खत्म हो जाएगी.
हर्ष गोयनका अक्सर ऐसी अजीब और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था जिसमें एक महिला अपनी हथेली एक मशीन के अंदर रखती है और वो मशीन बिना किसी इंसान की मदद के हाथों पर बहुत सुंदर मेहंदी का डिजाइन बना देती है. उस समय भी यह बहस छिड़ गई थी कि क्या मशीनें अब इंसानों की क्रिएटिविटी और आर्ट को भी रिप्लेस कर देंगी.
जिस तेजी से AI हमारी लाइफ में एंटर कर रहा है उससे यह साफ है कि आने वाले सालों में कोई भी जॉब पूरी तरह से सेफ नहीं है. चाहे वो ऑफिस का काम हो या फिर सैलून का काम. रोबोटिक्स और AI मिलकर हर उस फील्ड में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जहां कभी सिर्फ इंसानों का राज हुआ करता था.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. Zee News इसके प्रमाणिकता, दावों और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी फैसले से पहले संबंधित आधिकारिक विभाग से संपर्क जरूर करें.