Xiaomi का बड़ा धमाका! 200MP कैमरा, 8,500mAh बैटरी और पीछे सेकेंडरी स्क्रीन वाला फोन लॉन्च, कीमत...
शाओमी ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को पेश कर दिया है. 200MP कैमरे और 8500mAh तक की दमदार बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.
स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए शाओमी ने अपने दो नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च कर दिए हैं. Xiaomi ने इन फोन्स में ऐसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं जो सीधे तौर पर मार्केट में तहलका मचाने के लिए काफी हैं. 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा, 8,500mAh तक की भारी-भरकम बैटरी और फोन के पिछले हिस्से में सेकेंडरी स्क्रीन इन डिवाइस को सबसे अलग और खास बनाती है. अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं शाओमी का नया फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.
Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max के फीचर्स
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है. वहीं, 18 Pro Max में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है. इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. दोनों फोन में Privacy Display फीचर है, जो स्क्रीन को किनारे से देखने पर कम साफ दिखाने में मदद करता है.
इस फोन की सबसे खास बात है इसकी सेकेंडरी स्क्रीन. फोन के पीछे सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन भी दी गई है. Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की स्क्रीन है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में स्पैनड्रैगन 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलता है, वहीं Pro Max में स्पनैपड्रैगन 8 Elite Extreme जेन 6 चिपसेट दिया गया है. दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बने हैं और इनकी स्पीड 5GHz तक जा सकती है. फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.
200MP के दो कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा, OIS वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, वहीं Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इनमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. फोन HyperOS 4 पर चलते हैं, जो Android 17 पर आधारित है.
(ये भी पढ़ें- 14 साल बाद देश का इतना बड़ा फैसला! अब बॉर्डर पर नहीं, AI लैब में मिलेगी दक्षिण कोरिया के युवाओं को फौजी ड्यूटी)
कीमत कितनी है?
Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 यानी लगभग 86,000 रुपये है. वहीं, Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 यानी लगभग 1 लाख रुपये है. दोनों फोन कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुए हैं. कंपनी ने इनके ट्रांसपेरेंट वेरिएंट भी पेश किए हैं. इसके साथ ही Xiaomi Pad 9 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,799 यानी करीब 54,279 रुपये और Xiaomi Pad 9 की शुरुआती कीमत CNY 2,999 यानी करीब 42,851 रुपये रखी गई है. फिलहाल ये सभी डिवाइस चीन में लॉन्च हुए हैं. जल्दी ही ये फोन दूसरे देशों में भी लॉन्च किए जा सकते हैं.
(ये भी पढ़ें- सावधान! AI के पास आ गया आपका पासवर्ड? Microsoft ने बैन किया साइबर ठगों का 'EvilTokens' चैटबॉट, 12000+ ईमेल हैक)