WhatsApp में आने वाला है बड़ा अपडेट! चैट का Theme चुनने से लेकर Wallpaper बनाने तक, बदल जाएंगे कई फीचर्स
WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया अपडेट ला रहा है. अब बोरिंग चैटिंग बैकग्राउंड से छुटकारा मिलने वाला है, नए कस्टमाइजेशन फीचर्स के तहत यूजर्स एआई वॉलपेपर्स और शानदार थीम्स से अपनी चैट का पूरा लुक बदल सकेंगे.
WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इसी क्रम में अब WhatsApp पर चैटिंग का अंदाज बदलने वाला है! अगर आप भी हर दिन एक ही जैसे बोरिंग चैट बैकग्राउंड और थीम से परेशान हो गए हैं, तो आप आपको जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को पूरी तरह से मेकओवर करने की तैयारी में है. जल्द ही ऐप में चैटिंग के लुक और फील को अपनी पसंद के अनुसार यूजर को कस्टमाइज करने के नए फीचर्स मिलने वाले हैं.
WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए Chat Theme Categories फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की सहायता से यूजर्स अपनी चैट का लुक पहले से ज्यादा आसानी से बदल सकेंगे. नए अपडेट में अलग अलग तरह के थीम्स और वॉलपेपर्स के ऑप्शन मिल सकते हैं.
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Android के बीटा वर्जन 2.26.37.6 पर कुछ बीटा यूजर्स के लिए नया थीम एक्सपीरियंस रोलआउट हो रहा है. अभी यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है, इसलिए सभी बीटा यूजर्स को यह ऑप्शन दिखाई नहीं देगा.
मिलेंगे ये नए थीम कैटेगरी
नए अपडेट में WhatsApp चैट थीम को अलग-अलग कैटेगरी में बांट सकता है. इनमें Doodle, Minimal, Live और Nature शामिल हैं. इसके साथ ही वॉलपेपर्स के लिए अलग सेक्शन भी दिया जा सकता है.
नेचर कैटेगरी में जंगल, पहाड़, समुद्र किनारे के नजारे और रेगिस्तान जैसे नेचर से जुड़े डिजाइन मिल सकते हैं. वहीं मिनिमल कैटेगरी में सिंपल और साफ बैकग्राउंड दिए जा सकते हैं. Doodle में WhatsApp का जाना पहचाना डूडल पैटर्न देखने को मिल सकता है.
Live कैटेगरी सबसे अलग हो सकती है. इसमें ऐसे वॉलपेपर्स शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें हल्का एनिमेशन और धीमी मूवमेंट दिखाई देगी. इन Animated Wallpapers को पहचानने के लिए उनके थंबनेल पर अलग बैज भी दिया जा सकता है.
अलग से बदल सकेंगे वॉलपेपर
नए अपडेट की खास बात यह हो सकती है कि यूजर्स को पूरे चैट थीम को बदलने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp Wallpaper को अलग से बदलने का ऑप्शन भी दे सकता है. यानी यूजर अपनी पसंद का थीम रखते हुए सिर्फ चैट का बैकग्राउंड बदल सकेगा.
वॉलपेपर सेक्शन में भी कई कैटेगरी मिल सकती हैं. इनमें Vibrant और Gradient जैसे नए ऑप्शन शामलि होने की उम्मीद है. इसके अलावा यूजर्स अपने फोन की Gallery से भी फोटो चुनकर उसे वॉलपेपर के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे.
(ये भी पढ़ेंः WhatsApp Support से संपर्क किया तो कौन-कौन सी जानकारी पहुंचती है Customer Care तक? जानिए प्राइवेसी का सच)
AI से भी बना सकेंगे वॉलपेपर
WhatsApp वॉलपेपरको लेकर एक और दिलचस्प फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स AI की मदद से अपने लिए नए वॉलपेपर बना सकेंगे. यानी यूजर अपनी पसंद के हिसाब से वॉलपेपर तैयार कर सकता है.
WhatsApp चैट Themes और वॉलपेपर के आधार पर Message Bubble का Color भी अपने आप चुन सकता है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होगा कि चैट में लिखे मैसेज आसानी से पढ़े जा सकें.
(ये भी पढ़ेंः 'फोमो' और 'फ्लेक्स' के चक्कर में EMI पर आईफोन खरीद रहे जेन-जी, ये 'स्टेटस सिंबल' की दीवानगी है या महज छलावा?)