सिर्फ म्यूजिक नहीं, भाषा समझने में भी मदद करेंगे ये ईयरबड्स, ओपन ईयर डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च; कीमत सिर्फ...
फेस्टिव सीजन में Urban ने नए Vive Pod OWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. इनमें ओपन ईयर डिजाइन के साथ AI लाइव ट्रांसलेशन, ब्लूटूथ 6.0 और 30 घंटे तक की लंबी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इनकी कीमत 1,499 रुपये रखी गई है.
क्या आप ऐसे ईयरबड्स खोज रहे हैं, जो न सिर्फ शानदार आवाज दें, बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी कान में दर्द जैसी समस्या न हो? यूजर्स की इसी समस्या को दूर करने के लिए टेक ब्रांड Urban ने अपने नए ओपन-एयर ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है. जो कम कीमत में बड़े-बड़े प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. सबसे खास बात यह है कि इस ईयरबड्स में रियल-टाइम AI ट्रांसलेशन का सपोर्ट मिलता है, यानी यह बड्स विदेशी भाषा को भी आपकी समझ वाली भाषा में बदल सकता है.
Urban के इस नई ईयरबड्स का नाम Vive Pod OWS है. इस ईयरबड्स की खास बात यह है कि ये इस्तेमाल के दौरान कानों को पूरी तरह से बंद नहीं करता है. इसके साथ ही अर्बन ने इसमें AI की सहायता से लाइव भाषा ट्रांसलेशन, ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो के बीच बेहतर तालमेल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए हैं. कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 30 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. वहीं बात करें इस ईयरबड्स कीमत तो इसके लिए आपको 1,499 रुपये चुकाने होंगे.
बिना कान बंद किए सुन सकेंगे गाने
Urban Vive Pod की सबसे खास बात इसका ओपन ईयर डिजाइन है. इससे बिना पूरा कान बंद हुए आप साउंड का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. इस तरह के ईयरबड्स की डिजाइन में यूजर साउंड के साथ-साथ आसपास की हलचल पर भी ध्यान दे सकता है. वहीं AI आधारित लाइव भाषा ट्रांसलेशन का फीचर की सहायता से दूसरी भाषा की कठिनाई को भी दूर किया जा सकता है. ईयरबड्स का यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो अक्सर विदेश यात्रा पर रहते हैं, और वहां की भाषा समझने में उन्हें परेशानी होती है.
गेमिंग और वीडियो देखने के लिए भी फीचर
इन ईयरबड्स में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, इससे डिवाइस को कनेक्ट करना और वायरलेस कनेक्शन बनाए रखना आसान होगा. साथ ही गेमिंग और वीडियो सिंक फीचर भी इस ईयरबड्स में मिल जाता है, जिससे आवाज और स्क्रीन पर दिखने वाली एक्टिविटी के बीच फर्क लगभग गायब हो जाता है. यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो गेम खेलना पसंद करते हैं.
(ये भी पढ़ेंः Google का नया AI Genie 4 लॉन्च! सिर्फ टेक्स्ट लिखते ही बनेगी 3D दुनिया, लाइव बदल सकेंगे सीन, ये रही डिटेल्स)
ऑडियो के लिए Urban Vive Pod में पावरफुल बास के साथ एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसलेशन यानी ENC फीचर मिलता है, जो कॉल के दौरान आसपास की फालतू आवाज को कम करता है. ENC से यह फायदा होता है कि दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति को आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है. साथ ही अर्बन के इस ईयरबड्स में आपको सॉफ्ट टच कंट्रोल फीचर भी मिलता है, जिससे आप कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं.
चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक चलेगी बैटरी
वहीं बात करें ईयरबड्स की बैटरी की तो अर्बन का दावा है कि Vive Pod OWS चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है. वहीं कंपनी ने एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स के अकेले चलने का समय अलग से नहीं बताया है. ध्यान देने वाली यह है कि रियल बैटरी बैकअप वॉल्यूम और इस्तेमाल के तरीके के हिसाब से अलग हो सकता है.
(ये भी पढ़ेंः 85 हजार रुपये में मिलेगा Temple वियरेबल, डॉक्टर से भी शेयर कर सकेंगे डेटा; दीपिंदर गोयल ने बताई खासियत)