App

मीरजापुर में खराब सड़क बनी काल: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मां-बेटे समेत मासूम की मौत

मीरजापुर में खराब सड़क एक परिवार के लिए काल बन गई. बाइक फिसलने से तीनों लोग सड़क पर गिर गए. वहीं, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया.

मीरजापुर में खराब सड़क बनी काल: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मां-बेटे समेत मासूम की मौत
Image Credit: जी संवाददाता

मीरजापुर के नारायनपुर में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सड़क की खराब पटरी पर बाइक फिसलने से मां, बेटा और तीन साल का मासूम सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन तीनों को कुचलते हुए निकल गया. हादसे में 25 वर्षीय मनोज चौहान, उनकी 45 वर्षीय मां मुन्नी और तीन साल के भतीजे श्रेयांस की मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

बाइक पिसलने से सड़क पर गिरे  

नारायनपुर में सड़क की खराब हालत एक परिवार पर भारी पड़ गई. बुधवार सुबह बाइक से जा रहे मनोज चौहान, उनकी मां मुन्नी और तीन साल के मासूम श्रेयांस की बाइक सड़क की खराब पटरी पर फिसल गई. तीनों सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान वहां से गुजर रहा अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया. हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फर्रुखाबाद में मासूम छात्रा की मौत  

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. हादसे के बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचल दिया. हादसे में छात्रा नूर फातिमा घायल हो गई, उसे सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घायल छात्र जैद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

शामली में दो युवकों जान गई  

शामली के बिडौली-चौसाना रोड पर लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बिडौली से अपने गांव उदपुर जा रहे थे. हादसे में उदपुर निवासी लोकेश (18) पुत्र जगदीश और समद (19) पुत्र इंतजार की मौत हो गई. लोकेश दर्जी का काम करता था. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से बिडौली की ओर से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चौसाना की तरफ से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। बिडौली-चौसाना रोड पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.


(​मीरजापुर से राजेश मिश्रा और शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More