App

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 25 से ज्यादा लोग घायल, दीपावली पर पंजाब से बिहार जा रहे थे मजदूर

संभल में पंजाब से बिहार जा रहे मजदूरों से भरी डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पलट गई. इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 25 से ज्यादा लोग घायल, दीपावली पर पंजाब से बिहार जा रहे थे मजदूर

संभल के खिरनी इलाके के गंगा एक्सप्रेस वे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस पंजाब के पटियाला से रवाना हुई थी. यह बस हरियाणा के अंबाला होते हुए बिहार के सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया और सीतामढ़ी जा रही थी. बस में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश मजदूर और उनके परिवार थे. ये सभी दीपावली और छठ पूजा मनाने अपने घर लौट रहे थे.

ड्राइवर के झपकी आने से हादसे की आशंका

यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में बस चला रहा था. खिरनी के पास अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार बस पर से उसका नियंत्रण छूट गया और बस एक्सप्रेसवे पर पलट गई. हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. फिर उन्हें एम्बुलेंस के जरिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल

इस हादसे में घायल होने वालों में सुपौल की कविता देवी, अरूलिया देवी, सरस्वती, रविंद्र कुमार, कवेंद्र सिंह, हिमांशु, रविशंकर, मुकेराम, छत्रीय देवी, नीलम, प्रमोद, राजवती, सोनू, राजीव कुमार और अनस कुमार शामिल हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी की शिव देवी, उनकी बेटी निम्मी, पोते अंशु कुमार, पति वीरेंद्र कुमार और पुत्रवधू उषा कुमारी और पूर्णिया की सुषमा देवी और उनके पति पिंटू कुमार भी चोटिल हुए हैं.

प्रशासनिक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. ताकि पता चल सके कि इस हादसे की असल वजह क्या है? क्या यात्रियों का आरोप सही है या नहीं?

(संभल से सुनील सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More