SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न कैमरे का डर, न भारी हेडसेट! Meta ने उतारा सिर्फ 100 ग्राम का VR Glasses, जानें कीमत और फीचर्स

वर्चुअल रियलिटी यानी VR की दुनिया अब पूरी तरह बदलने वाली है. मेटा ने एक ऐसा VR चश्मा पेश किया है, जिसका वजन मात्र 100 ग्राम है और इसका आधा कंप्यूटर आपकी जेब में रहेगा. आइए जानते हैं इसके धांसू फीचर्स.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 24, 2026, 11:31 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 11:39 AM IST
Image Credit: मेटा वीआर ग्लासेज 100 ग्राम
Join

अगर आपको भी लगता है कि स्मार्ट चश्मों का मतलब सिर्फ चुपके से वीडियो रिकॉर्ड करना या प्राइवेसी खतरे में डालना है, तो मेटा ने आपकी इस सोच का तोड़ निकाल लिया है. मेटा कनेक्ट इवेंट 2026 में कंपनी ने अपने नए Ray-Ban Meta Audio स्मार्ट ग्लासेज से पर्दा उठा दिया है, जिनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें कोई कैमरा नहीं है. कंपनी का कहना है कि यह नया डिवाइस पुराने VR हेडसेट की तरह भारी भरकम नहीं होगा, बल्कि देखने और पहनने में काफी हद तक चश्मे जैसा लगेगा. सबसे खास बात इसका वजन है, सिर्फ 100 ग्राम है. Meta के नए VR चश्मे अगले साल मार्च से मई यानी वसंत के मौसम के बीच लॉन्च होंगे. इनकी कीमत लगभग 1,24,653 रुपये होगी.

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Meta Connect 2026 इवेंट में इस नए डिवाइस को पेश किया. उन्होंने बताया कि इसका वजन लगभग 100 ग्राम है, जो Meta Quest 3 के वजन के पांचवें हिस्से से भी कम है. वजन कम रखने के लिए कंपनी ने इसका डिजाइन अलग तरीके से तैयार किया है. डिवाइस के प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज को चश्मे के अंदर रखने के बजाय एक छोटे बॉक्स में दिया गया है. इस बॉक्स को कपडे की जेब या बैग में रखा जा सकता है और यह एक केबल के जरिए चश्मे से कनेक्ट रहेगा.

5K डिस्प्ले और Dolby Vision का सपोर्ट

Meta VR Glasses में 5K Infinite Display दिया गया है. इसमें माइक्रो OLED पैनल और 37 पिक्सल प्रति डिग्री का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इससे टेक्स्ट और दूसरी चीजें ज्यादा साफ दिखाई देंगी. इसमें पैनकेक लेंस का प्रयोग किया गया है, जिससे पूरा ऑप्टिकल सिस्टम ज्यादा कॉम्पैक्ट रखा जा सका है. डिवाइस Dolby Vision और Dolby Atmos Spatial Audio को भी सपोर्ट करता है.

इस VR Glasses में खुले साइड और पासथ्रू कैमरे दिए गए हैं. इसका मतलब है कि इसे पहनने के बाद भी यूजर अपने आसपास की चीजों को देख सकेगा. यानी यह डिवाइस यूजर को पूरी तरह आभासी दुनिया में बंद करने के बजाय असली और वर्चुअल दुनिया को एक साथ इस्तेमाल करने पर जोर देता है.

आंखों और हाथों से होगा कंट्रोल

Meta ने इसमें अपना Meta AI भी शामिल किया है. यूजर आवाज, आंखों की मूवमेंट और हाथों के इशारों से कई काम कर सकेगा. ऐप खोलने, फिल्म चलाने, वर्कस्पेस बदलने या जानकारी खोजने जैसे काम बिना किसी फिजिकल कंट्रोलर के किए जा सकेंगे. इसमें Qualcomm Snapdragon Reality Elite प्रोसेसर दिया गया है. बाहरी बॉक्स में मौजूद बैटरी हाई रेजोल्यूशन मीडिया प्लेबैक के दौरान करीब तीन घंटे तक चल सकती है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

एंटरटेनमेंट के लिए भी इसमें कई फीचर दिए गए हैं. मेटा के अनुसार यह पहला IMAX Enhanced सर्टिफाइड VR डिवाइस होगा. Disney के साथ मिलकर 3D कंटेंट भी लाया जाएगा. Disney+ के यूजर्स को चुनिंदा मार्केट में कुछ फिल्मों का 3D एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके साथ ही Amazon Prime Video, YouTube, DIRECTV और दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी इसमें उपलब्ध होंगे.

(ये भी पढ़ेंः iPhone 15 Pro और iPhone 16 चलाने वालों की बल्ले-बल्ले! Apple दे रहा है हर फोन पर ₹9000 तक का रिफंड, जानिए आखिर क्यों)

काम और गेमिंग में भी आएगा काम

Meta VR Glasses को सिर्फ मूवी देखने के लिए नहीं बनाया गया है. इसे Mac या Windows PC से वायरलेस तरीके से या USB-C के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. यूजर इसके जरिए अपने सामने कई वर्चुअल स्क्रीन बना सकता है. गेमिंग के लिए भी 75 से ज्यादा गेम में हाथों के इशारों से कंट्रोल का सपोर्ट दिया जाएगा.

Meta ने इसमें डिजिटल अवतार का फीचर भी दिखाया है. वीडियो कॉल के दौरान यूजर का डिजिटल रूप सामने वाले व्यक्ति को दिखाई दे सकता है. यह फीचर WhatsApp और Zoom जैसी सेवाओं के साथ काम करेगा.

(ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका को एआई सुपरपावर बनाये रखना चाहते हैं तो एंथ्रोपिक के पीछे क्यों पड़े हैं?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES