App

सस्ते स्मार्टफोन बाजार में फिर मचेगी हलचल! वापसी करने को तैयार है Karbonn, नए 5G मॉडल पर सबकी नजर

स्मार्टफोन मार्केट में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ब्रांड Karbonn धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में है. Gen Z और कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट करने के लिए कंपनी जल्द ही नया 5G स्मार्टफोन ला सकती है. जिसकी झलक Amazon पर दिखी है.

सस्ते स्मार्टफोन बाजार में फिर मचेगी हलचल! वापसी करने को तैयार है Karbonn, नए 5G मॉडल पर सबकी नजर
Image Credit: Karbonn की वापसी!

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का एक पुराना खिलाड़ी एक बार फिर से वापसी करने की तैयारी कर रहा है! कभी हर दूसरे भारतीय के हाथ में नजर आने वाला Karbonn अब एक नए अवतार में धमाकेदार वापसी की तैयारी कर चुका है. बीते कुछ सालों में चीनी कंपनियों के दबदबे और स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच, कारबॉन ने इस बार सीधे देश के युवाओं यानी Gen Z और कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट करने का प्लान किया है.

Karbonn ने एलान किया है कि वह नए स्मार्टफोन लेकर आएगी. इस बार कंपनी का खास ध्यान Gen Z यानी आज की युवा पीढी और कंटेंट क्रिएटर्स पर रहने वाला है. कंपनी की कोशिश ऐसे फोन पेश करने की है, जिन्हें लोग कम कीमत में खरीद सकें. Karbonn की पैरेंट कंपनी Jaina Group के CEO प्रदीप जैन के मुताबिक बीते कुछ सालों में भारत में भारत में स्मार्टफोन की कीमतें काफी बढ गई हैं. वहीं, फोन खरीदने वाले कस्टमर्स की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. उनके मुताबिक, महंगे फोन के कारण कई लोग अपनी जरूरत का स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं. ऐसे में कंपनी किफायती फोन के साथ मार्केट में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है.

फोन महंगे होने की एक बड़ी वजह मेमोरी की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं. ऐसे में Karbonn की वापसी उन लोगों के लिए अच्छी खबर हो सकती है, जो कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. लेकिन, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि उसके आने वाले फोन की कीमत कितनी होगी.

Amazon पर दिखा Karbonn Rebel 5G का नाम

Karbonn ने अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. फोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन, Amazon पर कंपनी की एक माइक्रोसाइट दिखाई दी है, जिस पर Karbonn Rebel 5G का नाम लिखा है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस नाम से नया 5G फोन पेश कर सकती है. इस फोन में 7000 mAH की बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग और AI जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा और इसकी कीमत कितनी रखी जाएगी. इससे पहले अगस्त में Karbonn ZenZ Pro 4G को लेकर भी खबरें आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Geekbench पर MediaTek चिपसेट के साथ नजर आया था.

20 हजार रुपये से कम वाले फोन पर नजर

Karbonn कई सालों से स्मार्टफोन मार्केट में एक्टिव नहीं है. कंपनी की शुरुआत दिल्ली के Jaina Group और बेंगलुरु के UTL Group के ज्वाइंट वेंचर के रूप में हुई थी. इसका पहला Android स्मार्टफोन Karbonn A1 साल 2011 में लॉन्च हुआ था. अब कंपनी ऐसे समय में लौट रही है, जब Mivi, Fire Boltt और AI Plus जैसी कंपनियां भी स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने में लगी है. इन कंपनियों का जोर मुख्य रूप से बजट फोन पर है, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है. माना जा रहा है कि Karbonn भी इसी रास्ते पर चल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More