App

VIDEO: ऑफिस पहुंचते ही Jensen Huang पर प्यार की बारिश! तालियों की गड़गड़ाहट फिर लगाया गले, स्टाफ ने यूं किया वेलकम

Nvidia में जेन्सन हुआंग की वापसी पर ऑफिस का वीडियो वायरल. मस्क और ट्रंप ने किया स्वागत, पर अमेरिकी राजनीति में छिड़ा विवाद.

VIDEO: ऑफिस पहुंचते ही Jensen Huang पर प्यार की बारिश! तालियों की गड़गड़ाहट फिर लगाया गले, स्टाफ ने यूं किया वेलकम
Image Credit: Nvidia में जेन्सन हुआंग की वापसी पर ऑफिस का वीडियो वायरल.

फिर CEO बनने के बाद जैसे ही जेन्सन हुआंग, Nvidia के हेडक्वार्टर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर इस जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों का जोश साफ नजर आता है. एलन मस्क ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कह दिया कि कंपनी में उनके जानने वाले हर शख्स को जेन्सन की वापसी का इंतजार था और अब गलती सुधार ली गई है. लेकिन कहानी सिर्फ तालियों और जश्न तक नहीं रुकी है. एक तरफ जहां टेक वर्ल्ड और डोनाल्ड ट्रंप इस फैसले को शानदार बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राजनीति में इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है.

धमाकेदार अंदाज में हुआ जेन्सन हुआंग का स्वागत

Nvidia में जेन्सन हुआंग के CEO पद पर लौटने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है. कंपनी के हेडक्वार्टर से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें साफ दिखता है कि कर्मचारियों के बीच कितना उत्साह है. लोग तालियां बजा रहे हैं, एक-दूसरे से खुशियां बांट रहे हैं और हुआंग का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. कई लोग उन्हें गले लगाते और उनका अभिनंदन करते नजर आए, जिससे ऑफिस का माहौल काफी इमोशनल और एनर्जेटिक दिखा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

 

 

 

एलन मस्क बोले- गलती सुधार ली गई है

इस वायरल वीडियो पर टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भी अपनी बात रखी है. मस्क ने लिखा कि Nvidia में जिन-जिन लोगों को वे जानते हैं, वे सभी जेन्सन को दोबारा कंपनी की कमान संभालते देखना चाहते थे और यह बात इस वीडियो में साफ दिख रही है. मस्क का यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि दोनों के बीच टेक और AI की दुनिया को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. इससे पहले भी मस्क ने हुआंग की वापसी का समर्थन करते हुए कहा था कि गलती सुधार ली गई है. उनके इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर दिया, जहां लोग यह कयास लगाने लगे कि कंपनी के अंदर और बाहर हुआंग की पकड़ कितनी मजबूत है.

 

 

 

बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया बहाली का फैसला

Nvidia की तरफ से सोमवार को यह आधिकारिक घोषणा की गई कि जेन्सन हुआंग को तत्काल प्रभाव से कंपनी का अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO और निदेशक मंडल का सदस्य फिर से बहाल कर दिया गया है. कंपनी के निदेशक मंडल ने बताया कि यह फैसला यूं ही जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे कई दौर की लंबी चर्चाएं और बैठकें हुईं. आखिरकार बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें वापस लाने का निर्णय लिया. बोर्ड का कहना है कि उसे हुआंग की लीडरशिप स्किल्स और उनकी स्पष्टवादिता पर पूरा भरोसा है. AI की तेज दौड़ में जहां हर दिन नई तकनीक और नए मुकाबले सामने आ रहे हैं, वहां बोर्ड को लगा कि कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए हुआंग का नेतृत्व जरूरी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बेहद शानदार फैसला

जेन्सन हुआंग की वापसी पर सिर्फ टेक जगत ही नहीं, बल्कि अमेरिका की टॉप पॉलिटिक्स से भी बड़ी प्रतिक्रिया आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का खुलकर स्वागत किया और इसे बेहद शानदार फैसला बताया. ट्रंप ने यह भी साफ कहा कि अगर उन्हें जेन्सन हुआंग के खिलाफ किसी तरह की गंभीर अनियमितता का जरा भी शक होता, तो वे उनकी वापसी का बिल्कुल समर्थन नहीं करते. CNBC से बातचीत करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने कंपनी के बोर्ड को भी पर्याप्त आश्वासन दिया था कि हुआंग की स्थिति को लेकर उनकी कोई चिंता नहीं है. राष्ट्रपति के इस बयान से यह साफ हो गया कि व्हाइट हाउस से इस फैसले को एक तरह का मजबूत समर्थन मिला है.

हकीम जेफ्रीस का तीखा हमला और जांच की मांग

जहां एक ओर ट्रंप और मस्क इस वापसी के पक्ष में खड़े दिखे, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राजनीति में इसे लेकर कड़ा विरोध भी सामने आया. डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभावित स्पीकर हकीम जेफ्रीस ने Nvidia के इस फैसले की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जेन्सन हुआंग की बहाली असंभव, गैर-जिम्मेदाराना और समझ से परे फैसला है. जेफ्रीस के शब्द काफी सख्त थे और उन्होंने सीधे तौर पर इस कदम पर सवाल उठाए. उनके मुताबिक, Nvidia और अमेरिकी वाणिज्य विभाग से जुड़े मामलों में जो कथित अनियमितताओं की बातें सामने आई हैं, उनकी व्यापक जांच होनी चाहिए. उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से मांग की कि इस पूरे मामले की त्वरित और विस्तृत जांच कराई जाए ताकि कोई भी बात पर्दे के पीछे न रहे.

राष्ट्रीय सुरक्षा और NDAA पर क्या बोले जेफ्रीस

हकीम जेफ्रीस ने अपनी चिंता को सीधे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं. जेफ्रीस का कहना था कि राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून यानी NDAA में ऐसे कड़े निर्यात नियंत्रण के नियम शामिल किए जाने चाहिए, जिससे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का फायदा चीन या किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी देश को न मिल सके. उन्होंने यह भी अपील की कि रिपब्लिकन नेताओं को भी इस गंभीर मुद्दे पर साथ आना चाहिए. AI चिप्स और एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है, ऐसे में किसी भी फैसले को लेकर सियासी खींचतान होना कोई नई बात नहीं है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो