App

Nvidia का झंडा, लाल ब्रा और 'हत्या' की कोशिश वाली तस्वीर: ट्रंप ने खास अंदाज में किया जेनसन हुआंग का वेलकम; ट्रूथ पर ये क्या पोस्ट किया?

दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने जेनसेन हुआंग को सीईओ पद पर बहाल कर दिया है. कंपनी के इस फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई और एक खास मीम शेयर कर जेनसन हुआंग को बधाई दी. ये पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

Nvidia का झंडा, लाल ब्रा और 'हत्या' की कोशिश वाली तस्वीर: ट्रंप ने खास अंदाज में किया जेनसन हुआंग का वेलकम; ट्रूथ पर ये क्या पोस्ट किया?
Image Credit: हुआंग की एनवीडिया में वापसी पर ट्रंप का खास पोस्ट. फोटो- सोशल मीडिया

NVIDIA Controversy: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनियों में शुमार एनवीडिया में जेनसन हुआंग की फिर से वापसी हो गई है. सीईओ पद पर उन्हें बहाल कर दिया गया, जिसके बाद कंपनी मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कंपनी में काम कर रहे एम्पलाई ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने भी एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ट्रंप ने एक खास मीम शेयर कर जेनसन हुआंग का स्वागत किया, तो वहीं एलन मस्क ने कहा कि जो भी लोग जेनसन हुआंग को जानते थे, वे उन्हें फिर से सीईओ के पद पर देखना चाहते थे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक एआई तस्वीर शेयर की, जो एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की है. इस फोटो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

ट्रंप ने किया खास पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शेयर की गई इस एआई तस्वीर में हुआंग एनवीडिया के झंडे के सामने खड़े हैं. इतना ही नहीं, उनके हाथ में लाल ब्रा नजर आ रही है और उनके चेहरे पर खून के छींटे हैं. इस बीच सीक्रेट सर्विस के एजेंट उन्हें घेरे हुए हैं. यह नजारा लगभग वैसा ही है, जब जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया की रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था. ट्रंप की इस खास तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी हैरान हैं.

 

इस पोस्ट से साफ है कि ट्रंप हमेशा हुआंग को अपना सबसे बड़े सहयोगियों में गिनते हैं. यही कारण है कि हुआंग के सबसे खराब समय में भी ट्रंप उनके साथ हैं. इस मीम वाली तस्वीर से माना जा रहा है कि ट्रंप, हुआंग के यौन विवाद को उनके करियर की 'हत्या' की कोशिश मानते हैं. हुआंग की एनवीडिया में वापसी को ऐतिहासिक मान रहे हैं. इससे पहले सोमवार (23 नवंबर) को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एनवीडिया को बधाई दी थी.

एनवीडिया में फिर हुआंग की वापसी

गौरतलब है कि एनवीडिया ने एक बार फिर से जेनसेन हुआंग को कंपनी के सीईओ पद पर बहाल कर दिया है. गत 12 नवंबर को हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. आरोप है कि हुआंग का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसपर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चीन के लिए जासूसी का शक जताया है. एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखने को मिली थी.

एनवीडिया के शेयर में उछाल

जैसे ही एनवीडिया ने  जेनसेन हुआंग को फिर से सीईओ पद पर बहाल किया, अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला. एनवीडिया के शेयर में करीब 35 फीसदी और टेक कंपनियों वाला नैस्डैक करीब 7 प्रतिशत चढ़ गए. कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी कहा था कि एनवीडिया में हुआंग की वापसी होनी चाहिए. अब कंपनी के फैसेल को ट्रंप ने सही करार दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो