App

आस्था की आड़ में अंधविश्वास! हाजीपुर में कैसे लगता है 'भूतों का मेला', महिलाओं के बाल पकड़ झकझोरने की भयावह तस्वीरें

बिहार के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कथित भूतों का मेला लगा. रातभर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक होती रही. महिलाओं के साथ जबरन हरकतों के दृश्यों ने अंधविश्वास और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए.

आस्था की आड़ में अंधविश्वास! हाजीपुर में कैसे लगता है 'भूतों का मेला', महिलाओं के बाल पकड़ झकझोरने की भयावह तस्वीरें
Image Credit: कार्तिक पूर्णिमा पर 'भूत खिलाने' का अजीब खेल.

बिहार के हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अंधविश्वास की एक तस्वीर सामने आई, जिसने आस्था और सामाजिक जागरूकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए. गंगा और गंडक नदियों के संगम क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक कौनहारा घाट पर 23 और 24 नवंबर की रात कथित भूतों का मेला लगा. यहां रातभर लगातार तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और भूत भगाने के नाम पर गतिविधियां चलती रहीं. इन्हें देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे.

कौनहारा घाट पर उमड़ी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कौनहारा घाट समेत वैशाली जिले के दर्जनों घाटों पर लोगों की बड़ी भीड़ पहुंची. जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग आए. इसके अलावा दूसरे राज्यों से भी कई तांत्रिक और कथित भूत-प्रेत में विश्वास रखने वाले लोग जुटे. श्मशान क्षेत्र से लेकर नदी किनारे तक देर रात तक आवाजाही बनी रही. इस दौरान घाट पर अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां देखने को मिलीं.

झाड़-फूंक और कथित भूत भगाने का खेल
घाट पर सामने आए दृश्यों में कहीं महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें जबरन झकझोरा जाता दिखा, तो कहीं कथित तौर पर भूत खिलाने के नाम पर लोगों को नदी किनारे बैठाकर झाड़-फूंक की जाती रही. नदी में स्नान के दौरान भी ऐसी गतिविधियां जारी रहीं. तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे. इस पूरे घटनाक्रम में आस्था और अंधविश्वास के बीच का अंतर धुंधला पड़ता नजर आया. कई लोग इन गतिविधियों को रोकने के बजाय तमाशबीन बने रहे.

प्रशासन पूरी रात रहा अलर्ट
घाटों पर भारी भीड़ और संवेदनशील हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी रात सतर्क रहा. जिलाधिकारी वर्षा सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी घाटों पर तैनात रहे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की निगरानी की गई. इसके बावजूद सदियों पुरानी मान्यताओं के नाम पर कथित भूतों का मेला जारी रहा.

आस्था के नाम पर जबरन हरकतों पर सवाल
कौनहारा घाट की घटनाओं ने महिलाओं के साथ जबरन की गई हरकतों और अंधविश्वास पर सवाल खड़े किए हैं. सवाल है कि आस्था के नाम पर ऐसी गतिविधियां कब तक चलेंगी और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास कब तेज होंगे. कार्तिक पूर्णिमा पर हाजीपुर के इस घाट की तस्वीरें समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं कि धार्मिक आस्था के साथ किसी की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो