)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से जेंसन हुआंग को दोबारा कंपनी का CEO नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि हुआंग की Nvidia में वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि हुआंग ने कोई गैरकानूनी काम किया है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि Nvidia के बोर्ड ने जेंसन हुआंग को CEO के पद पर वापस लाने का सही और उचित फैसला किया है. उन्होंने हुआंग को एक महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा कि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं.
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका को Nvidia में जेंसन हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है. ये न केवल कंपनी की सफलता और समृद्धि, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भी जरूरी है. हालांकि, उन्होंने साथ ही Nvidia को अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नियमों के अनुपालन की आंतरिक जांच जारी रखने की सलाह दी. ट्रंप ने कहा है कि कंपनी को ये सुनिश्चित करने के लिए अपनी जांच पूरी गंभीरता से जारी रखनी चाहिए कि वह अमेरिकी कानूनों के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियों का पालन कर रही है.
दरअसल, हुआंग ने 12 नवंबर को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके कुछ दिन पहले ही कंपनी के बोर्ड ने उन रिपोर्टों को लेकर जांच शुरू की थी, जिनमें दावा किया गया था कि एक महिला कर्मचारी के साथ कथित संबंधों के जरिए हुआंग विदेशी खुफिया एजेंसी के निशाने पर आ गए थे. इस महिला कर्मचारी पर चीनी जासूस होने का संदेह जताया गया था.
Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा कंपनी का प्रेसिडेंट, CEO और डायरेक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि इस फैसले से पहले बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इनपुट मिला था. इस बीच ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सरकार के पास हुआंग के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है.

दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के शेयरों में सोमवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान करीब 30% की जोरदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने हुआंग को दोबारा CEO नियुक्त करने का ऐलान किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया.
Nvidia के बोर्ड ने सर्वसम्मति से हुआंग को कंपनी की कमान दोबारा सौंपने का फैसला किया. उन्होंने 12 नवंबर को CEO पद छोड़ दिया था. ये फैसला उन रिपोर्टों के बाद आया था. इनमें दावा किया गया था कि हुआंग का एक महिला के साथ अफेयर था.अमेरिकी अधिकारियों को उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह था.