App

शादी के 9 दिन बाद पति की मौत, नहीं मानी हार! कांस्टेबल से DSP बनीं मिथिला चतुर्वेदी, 37 साल के संघर्ष की कहानी

यूपी पुलिस की मिथिला चतुर्वेदी शादी के महज 9 दिन बाद विधवा हो गई थीं. 1989 में कांस्टेबल के पद से नौकरी शुरू की और 37 साल के सफर में DSP बनीं. पुलिस झंडा दिवस पर लखनऊ में डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने पिपिंग सेरेमनी कर उन्हें सम्मानित किया.

शादी के 9 दिन बाद पति की मौत, नहीं मानी हार! कांस्टेबल से DSP बनीं मिथिला चतुर्वेदी, 37 साल के संघर्ष की कहानी
Image Credit: Mithila Chaturvedi DSP

जिंदगी में कभी-कभी ऐसे हालात सामने आते हैं, जब आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की मिथिला चतुर्वेदी ने मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी. शादी के महज नौ दिन बाद पति की मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला, पुलिस की नौकरी शुरू की और करीब 37 साल की मेहनत के बाद पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) यानी DSP के पद तक पहुंच गईं. सोमवार, 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया.

शादी के 9 दिन बाद पति का निधन

मिथिला चतुर्वेदी का जन्म 30 अक्टूबर 1968 को इटावा में हुआ था. साल 1988 में उनकी शादी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल से हुई थी. लेकिन शादी के सिर्फ नौ दिन बाद पति का असामयिक निधन हो गया. इतनी कम उम्र में जिंदगी की बड़ी चुनौती सामने थी. हालांकि मिथिला ने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ने का फैसला किया.

1989 में कांस्टेबल बनीं, फिर लगातार मिली पदोन्नति

पति के निधन के बाद मृतक आश्रित नियमावली, 1974 के तहत 28 नवंबर 1989 को मिथिला चतुर्वेदी ने यूपी पुलिस में आरक्षी (लिपिक) के पद पर नौकरी शुरू की. मेहनत और अनुशासन के दम पर 1993 में सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), 2016 में उप निरीक्षक (लिपिक) और 2021 में निरीक्षक (लिपिक) बनीं. नवंबर 2026 में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) के पद पर पदोन्नति मिली.

पुलिस झंडा दिवस पर हुई पिपिंग सेरेमनी

वर्तमान में मिथिला चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के सीआईडी मुख्यालय में तैनात हैं. 23 नवंबर 2026 को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सीआईडी के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने उनकी पिपिंग सेरेमनी संपन्न कराई. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. मिथिला चतुर्वेदी का सफर बताता है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ा जा सकता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो