SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

iPhone Duo की स्क्रीन टूटने पर क्या करेगा Apple? कंपनी ने अपने सर्विस सेंटर्स के लिए जारी किए नए निर्देश

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें सामने आने लगी हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि फोन को कुछ ही बार खोलने पर डिस्प्ले में दरार आ गई. अब Apple ने इस मामले में अपने सर्विस सेंटर्स को नए निर्देश दिए हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 31, 2026, 08:08 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 08:37 PM IST
Image Credit: iPhone Duo डिस्प्ले इश्यू
Join

Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को अभी मार्केट में आए कुछ समय ही बीता है, लेकिन इसकी शुरुआत में ही कुछ चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कुछ शुरुआती यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत किया है कि इस फोन की स्क्रीन टूटने और उस पर अजीबोगरीब लाइनें आने जैसी समस्या आ रही है. अब बढ़ते मामलों को देखते हुए अब खुद टेक दिग्गज Apple को मैदान में उतरना पड़ा है और उसने अपने सभी सर्विस सेंटर्स को इस समस्या से निपटने के लिए खास निर्देश जारी किए हैं.

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने इसी सप्ताह एक इंटरनल मेमो जारी किया है. इसमें टेक्नीशियन को कहा गया है कि स्क्रीन टूटने की शिकायत लेकर आने वाले iPhone Duo की पहले जांच की जाए. इसके बाद जरूरत के हिसाब से फोन को रिपेयर किया जाए या उसे बदला जाए. कंपनी का कहना है कि अभी तक ऐसे मामले कम संख्या में सामने आए हैं और ज्यादातर फोन में इस तरह की दिक्कत नहीं है.

20 बार भी नहीं खुला और स्क्रीन पर आ गई दरार

iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें फोन की सेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही सामने आने लगी थीं. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं. इनमें फोन की अंदर वाली डिस्प्ले पर दरार और चमकदार लाइनें दिखाई दे रही थीं. खास बात यह है कि नुकसान ज्यादातर बीच वाले हिस्से यानी हिंज के आसपास नजर आया. MacRumors ने ऑस्ट्रेलिया के एक कस्टमर की शिकायत का भी जिक्र किया है. उसका कहना था कि फोन 20 बार खुलने से पहले ही उसकी स्क्रीन में दरार आ गई. फोन पर बाहर से किसी तरह की चोट या नुकसान के निशान भी नहीं थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना गिराए या टकराए स्क्रीन कैसे टूट रही है.

हिंज में गड़बड़ी हो सकती है वजह

फोन की रिपेयर से जुड़ी वेबसाइट iFixit ने भी इस मामले को समझने की कोशिश की है. अपनी जांच में टीम ने फोन के हिंज की बनावट को समझने के लिए CT स्कैन, पेटेंट और फोन खोलने से मिले वीडियो की मदद ली. इसके आधार पर एक 3D मॉडल तैयार किया गया. iFixit को शक है कि हिंज के अंदर लगा एक सपोर्ट बार फोन बंद करते समय ठीक से पीछे नहीं हट रहा होगा. अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन के एक हिस्से पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है. लंबे समय तक या गलत तरीके से दबाव पड़ने पर डिस्प्ले में दरार आने की संभावना है. लेकिन, यह अभी सिर्फ जांच के आधार पर सामने आई संभावना है. Apple ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

(ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में पहुंचा गूगल का AI: स्पेस से लिखी खूबसूरत कविता, लेकिन एक बड़ी समस्या ने बढ़ाई Google की टेंशन!)

स्क्रीन बदलवाना भी पड़ेगा महंगा

iFixit ने फोन को खोलने के बाद बताया कि फोल्डेबल होने के बावजूद इसकी मरम्मत कुछ दूसरे डिवाइस के मुकाबले आसान है. लेकिन, इसे ठीक करना भी कोई छोटा काम नहीं है. वेबसाइट ने इसे शुरुआती तौर पर 10 में से 5 का रिपेयर स्कोर दिया है. अमेरिका में वारंटी खत्म होने के बाद इसकी अंदर वाली स्क्रीन बदलवाने का खर्च 999 डॉलर बताया गया है. भारतीय रुपये में यह लगभग 94,817 रुपये बैठता है.

फिलहाल Apple ने न तो फोन वापस मंगाने का ऐलान किया है और न ही कोई अलग रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है. जिन कस्टमर्स के फोन में यह परेशानी आ रही है, उन्हें AppleCare या ऑफिशियल सर्विस सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

(ये भी पढ़ें- Google की सबसे बड़ी चाल! अब Android फोन्स में Play Store का एकछत्र राज खत्म? जानिए क्या है नया Sideloading रूल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES