App

वर्ल्ड कप का सवाल है... विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राजी हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली का क्या?

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी पुष्टि कर दी है. अब अब विराट कोहली के फैसले का इंतजार है.

वर्ल्ड कप का सवाल है... विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राजी हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली का क्या?
Image Credit: विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा (BCCI)

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिटमैन' ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है. 39 साल के रोहित शर्मा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने ये अहम कदम उठाया है. 

भारतीय क्रिकेट फैंस अब विराट कोहली के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. क्या रोहित के रास्ते पर चलते हुए कोहली भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे? दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उम्मीद जताई थी कि 'किंग' कोहली आगामी घरेलू टूर्नामेंट में खेल सकते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे रोहित शर्मा

50-ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी. रिपोर्ट के अनुसार, 13 से 19 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के बाद रोहित मुंबई टीम से जुड़ेंगे. ये मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, और सीरीज का पहला मैच विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत भारत बनाम श्रीलंका ODI सीरीज से एक दिन पहले होगी.

विजय हजारे ट्रॉफी में 21 दिसंबर को मुंबई का मुकाबला सौराष्ट्र से होगा, जिसके लिए रोहित उपलब्ध हो सकते हैं. 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए MCA के एक सूत्र ने बताया, "उन्होंने हमें सूचित किया है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद उन्हें उपलब्ध माना जा सकता है.'' सूत्र ने आगे कहा कि रोहित कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसकी जानकारी वो हमें बाद में देंगे.

विराट कोहली के फैसले का इंतजार

रोहित शर्मा के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस निश्चित तौर पर खुश हुए होंगे. अब बस विराट कोहली भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर दें तो ये खुशी डबल हो जाएगी. बता दें कि कुछ दिनों पहले DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कोहली आगामी घरेलू सत्र में दिल्ली के लिए कुछ मुकाबले खेल सकते हैं और वो इसके लिए उत्साहित भी हैं.

बता दें कि लंबे समय बाद पिछले साल RoKO विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरे थे और दोनों को देखने के लिए स्टेडियम में फैंस की हुजूम लगी थी. रोहित-कोहली ने पिछले साल इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक भी ठोका था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More