App

'गिल ने दिल तोड़ दिया', पाकिस्तानी महिला ने शेयर किया VIDEO, कहा- जिसके लिए अपने देश के खिलाड़ी से लड़ गई उसने...

न्यूजीलैंड में रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला का दावा है कि शुभमन गिल ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया. लेडी फैन ने ये भी बताया कि कैसे वो गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी अबरार अहमद से लड़ गईं थी.

'गिल ने दिल तोड़ दिया', पाकिस्तानी महिला ने शेयर किया VIDEO, कहा- जिसके लिए अपने देश के खिलाड़ी से लड़ गई उसने...
Image Credit: 'गिल ने दिल तोड़ दिया', पाकिस्तानी महिला ने शेयर किया VIDEO (Instagram/X)

स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के नए पोस्टर बॉय बन चुके हैं. क्रिकेट की गलियारों में ये चर्चा है कि जिस तरह विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर की विरासत को आगे बढ़ाया, वैसे ही गिल भी आने वाले समय में विराट की विरासत को आगे बढ़ाएंगे. क्रिकेट के मैदान पर तो शुभमन को क्लीन बोल्ड करना मुश्किल है, लेकिन अपने स्टाइलिश लुक और बैटिंग से वो लाखों लड़कियों को 'क्लीन बोल्ड' जरूर करते हैं. पाकिस्तान की एक महिला भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने दावा किया है कि भारतीय कप्तान ने उनका दिल तोड़ दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी लड़की ने एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया, जब उन्होंने बीच स्टेडियम में पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद की क्लास लगाई थी. हालांकि, जिस शुभमन के लिए वो अपने देश के खिलाड़ी से भिड़ गईं, उसने उनका दिल तोड़ दिया. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

शुभमन ने क्यों तोड़ा पाकिस्तानी महिला का दिल?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला ODI खेला जाएगा. इस बीच पाकिस्तानी महिला ने दावा किया कि जब उन्होंने न्यूजीलैंड में गिल के पास जाकर फोटो की मांग की, तो भारतीय स्टार ने मना कर दिया.

शुभमन के लिए अबरार से भिड़ गई थी ये महिला

पाकिस्तानी महिला ने एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो स्पिनर अबरार अहमद से पूछ रही हैं कि शुभमन को क्या इशारा कर रहा था. क्यों किया? दरअसल, 2025 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के बाद अबरार अहमद ने गर्दन घुमाते हुए मजेदार इशारा किया था, जिसके कारण उनकी जमकर फजीहत भी हुई थी. इस महिला ने भी अबरार की क्लास लगाई थी.

 

महिला ने वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया. उसने कहा, ''मैंने अबरार अहमद के साथ न्यूजीलैंड में झगड़ा किया, शुभमन गिल के लिए और जब मैंने अभी न्यूजीलैंड में शुभमन को बोला, 'शुभमन भाई मुझे फोटो चाहिए, उसने बोला सॉरी. अच्छी बात नहीं है.''


शुभमन ने फोटो खिंचवाने से किया इनकार?

बता दें इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में महिला ने अपनी बातचीत के बारे में बताया है, लेकिन इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि किन परिस्थितियों में वो गिल के पास गई थी, या भारतीय खिलाड़ी ने कथित तौर पर उसके अनुरोध को क्यों ठुकरा दिया. महिला ने केवल न्यूजीलैंड का जिक्र किया है, लेकिन इस घटना के समय या जगह के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More