)
अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गेमिंग के शौकीन हैं और अपना पीसी अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, आपके लिए शानदार ऑफर है! टेक जगत की कंपनी GIGABYTE ने भारत में एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लाया है, जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा. कंपनी ने ENTER INFINITY नाम से एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है, जिसमें आप PC पार्ट्स खरीदने के साथ-साथ गेम खेलकर और अपनी पुरानी टेक स्टोरी शेयर करके ₹15,500 तक के अमेजन वाउचर, फ्री मॉनिटर और कूल गिफ्ट्स जीत सकते हैं.
GIGABYTE अपनी 40वीं एनिवर्सरी के मौके पर यह स्पेशल कैंपेन शुरू किया है. इसका नाम GIGABYTE 40th Anniversary Campaign (ENTER INFINITY India) रखा गया है. इस कैंपेन के तहत गेमर्स और PC बनाने वाले ग्राहकों को 15,500 रुपये तक के Amazon गिफ्ट वाउचर, GIGABYTE मॉनिटर और AORUS के खास गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा. कंपनी ने 4 नवंबर को इस कैंपेन का ऐलान किया है. यह ऑफर 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक पूरे भारत में चलेगा.
कंपनी ने इस कैंपेन को तीन हिस्सों में बांटा है. इनमें Build a Rig, Play a Run और Share Your Story शामिल हैं. खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए केवल प्रोडक्ट खरीदना ही जरूरी नहीं है. ग्राहक ऑनलाइन गेम खेलकर और अपने पुराने प्रोडक्ट का अनुभव साझा करके भी इनाम जीत सकते हैं.
GIGABYTE के Build a Rig ऑफर के तहत कस्टमर्स कंपनी और AORUS के चुनिंदा प्रोडक्ट खरीदकर Amazon गिफ्ट वाउचर पा सकते हैं. इसमें ग्राफिक्स कार्ड, मदरबोर्ड, पावर सप्लाई, कूलर, PC केस, मॉनिटर और SSD जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. ये प्रोडक्ट कंपनी के ऑफिशियल भारतीय रिटेलर्स से खरीदने होंगे.
अगर कोई कस्टमर 6 या उससे ज्यादा कैटेगरी के प्रोडक्ट खरीदता है, तो उसे 15,500 रुपये तक के Amazon गिफ्ट वाउचर मिल सकते हैं. इसके साथ कंपनी की तरफ से AORUS के खास गिफ्ट भी दिए जाएंगे. हालांकि, ये ऑफर समाप्त होने के पहले तक ही मिलेंगे.
इसके साथ ही AORUS INFINITY के चुनिंदा ग्राफिक्स कार्ड या मदरबोर्ड खरीदने पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा. अगर कस्टमर दोनों प्रोडक्ट एक साथ खरीदता है और एक ही क्लेम में दावा करता है, तो उसे 7,500 रुपये तक का बोनस मिल सकता है.
कंपनी ने AORUS Infinity Run नाम से एक ऑनलाइन गेम भी शुरू किया है. यह एक फ्री ब्राउजर गेम है, जिसे खेलने के लिए किसी तरह का लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी. इसमें खिलाड़ी 1986 से लेकर AI के दौर तक हार्डवेयर की पांच अलग-अलग पीढ़ियों से गुजरेंगे. एक बार गेम खेलने में अधिकतम 90 सेकंड का समय लगेगा.
इस गेम में हर दिन एक बार एंट्री की जा सकती है. सभी एंट्री को हर महीने होने वाले लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा. इसके जरिए GIGABYTE मॉनिटर जीतने का मौका मिलेगा. खिलाड़ी अपने गेम स्कोर को Instagram पर aorusin को टैग करके और My GIGABYTE के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐसा करने पर AORUS के खास गिफ्ट जीतने का भी मौका मिलेगा.
GIGABYTE ने कस्टमर्स के लिए Still Running नाम का एक और प्रोग्राम शुरू किया है. इसमें लोग अपने पुराने या मौजूदा GIGABYTE प्रोडक्ट के इस्तेमाल से जुड़ी कहानी शेयर कर सकते हैं. इसके लिए Reddit के r/aorusin कम्युनिटी, कंपनी के ऑनलाइन फॉर्म या Instagram का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस प्रोग्राम के तहत 20 से ज्यादा इनाम दिए जाएंगे. इनमें GIGABYTE के प्रोडक्ट भी शामिल हैं. कंपनी Best Story, Best Second Life, Most Loyal Builder और Most Running जैसी कैटेगरी में विजेताओं का चुनाव करेगी.
नवंबर महीने के विनर्स के नाम दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. वहीं दिसंबर के विनर्स की लिस्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होगी.
Build a Rig ऑफर का फायदा उठाने के लिए कस्टमर्स को AORUS Member अकाउंट बनाना होगा. प्रोडक्ट खरीदने के 30 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन और रिवॉर्ड क्लेम करना जरूरी है. कंपनी के अनुसार, इस ऑफर के लिए 30 जनवरी 2027 तक क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, अगर इससे पहले रिवॉर्ड के लिए तय राशि खत्म हो जाती है, तो ऑफर बंद हो जाएगा.