SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

iPhone 18 Pro के बाद Apple का बड़ा दांव, एक साथ आ रहे 3 नए डिवाइस; जानिए कब होंगे लॉन्च?

iPhone 18 Pro और प्रो मैक्स के धमाकेदार लॉन्च के बाद, अब ऐप्पल का पूरा फोकस स्मार्ट होम मार्केट पर शिफ्ट हो गया है. कंपनी एक साथ तीन नए और क्रांतिकारी डिवाइस उतारने की तैयारी में है, जो आपके घर की दुनिया को पूरी तरह बदल देंगे.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 30, 2026, 06:59 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:07 PM IST
Image Credit: 3 नए Apple डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
Join

iPhone 18 Pro, प्रो मैक्स और डुओ लॉन्च करने के बाद एक बार फिर Apple ने कमर कस ली है. अब एक बार फिर ऐप्पल एक साथ 3 नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन कंपनी की नजर इस बार स्मार्ट होम सेगमेंट पर हो सकती है, जहां Apple एक साथ तीन नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्टूबर को कंपनी नया HomePad, अपडेटेड HomePod mini और नया Apple TV पेश कर सकती है. खास बात यह है कि इन तीनों डिवाइस में नए Siri AI को खास तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

13 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं तीन डिवाइस

ब्लूमबर्ग और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार Apple इन तीनों प्रोडक्ट को 13 अक्टूबर को लॉन्च करने की योजना बना रहा है. कंपनी पहले भी अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को अपडेट करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नए Siri AI सिस्टम के कारण से इनकी लॉन्चिंग में देरी हुई. इस पूरी लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा HomePad की है. यह Apple का नया स्मार्ट होम हब होगा, जिसे घर में कई तरह के स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए प्रयोग किया जाएगा.

कैसा होगा Apple HomePad?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक HomePad में लगभग 6 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. इसे टेबल पर स्टैंड के साथ रखा जा सकेगा और जरूरत के अनुसार से दीवार पर भी लगाकर इस्तेमाल किया जा सकेगा. होमपैड का डिजाइन पुराने iMac G4 से मिलता जुलता हो सकता है. iMac G4 में स्क्रीन को एक खास तरह के बेस से जोड़ा गया था. इसी तरह HomePad में भी स्क्रीन और बेस का डिजाइन देखने को मिल सकता है.

HomePad की खास बात यह हो सकती है कि, यह डिवाइस सिर्फ एक स्क्रीन वाला नहीं होगा. इसमें स्पीकर भी इनबिल्ड हो सकता है और यह घर के अलग अलग स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए एक सेंट्रल हब की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा.

हर यूजर के लिए अलग जानकारी दिखा सकता है

Apple HomePad को घर में एक से ज्यादा लोगों को ध्यान में रखकर भी तैयार कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें फेस और वॉयस रिकग्निशन का सपोर्ट मिल सकता है. इसकी मदद से डिवाइस यह पहचान सकेगा कि इसे कौन इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद यूजर के हिसाब से कॉन्टैक्ट, मैसेज, कैलेंडर, नोट्स और पसंदीदा ऐप्स जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.

इसमें Visitor Mode भी दिया जा सकता है. इसका फायदा यह होगा कि जब घर में कोई मेहमान HomePad इस्तेमाल करेगा तो उसकी स्क्रीन पर पर्सनल जानकारी दिखाई नहीं देगी.

क्या काम करेगा ये डिवाइस

इसके जरिए आप घर की लाइट, पंखे, स्मार्ट एसी, सेफ्टी कैमरे और दूसरे कनेक्टेड अप्लायंसेज को एक ही जगह से आसानी से कंट्रोल और मॉनिटर कर सकेंगे. इसमें स्पीकर भी इनबिल्ड होगा, जिससे आप आवाज देकर काम करवा सकते हैं. यह ऐप्पल के नए Siri AI के साथ काम करेगा, जिससे आप इसके जरिए नैचुरल तरीके से बातचीत कर पाएंगे.
इसके साथ ही यह घर के अलग-अलग सदस्यों को उनके चेहरे और आवाज से पहचान सकेगा. पहचान करने के बाद यह हर यूजर के हिसाब से उनकी पर्सनल जानकारी जैसे- कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, कैलेंडर, नोट्स और पसंदीदा ऐप्स स्क्रीन पर दिखाएगा.

नया HomePod mini भी आएगा

दूसरा डिवाइस नया HomePod mini हो सकता है. Apple इसमें मौजूदा डिजाइन को ही बरकरार रख सकती है, लेकिन अंदर से कई बदलाव किए जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार नए HomePod mini में ज्यादा तेज चिप दी जा सकती है, जिससे यह नए Siri AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चला सके. इसके साथ ही Apple इसे नए कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकता है. इनमें पिंक और ग्रीन कलर शामिल होने की बात कही जा रही है.

HomePod mini को 2020 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद से इसका कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है. ऐसे में नया मॉडल लगभग 6 साल बाद बड़ा रिफ्रेश लेकर आ सकता है.

नया Apple TV भी होगा लॉन्च

Apple 13 अक्टूबर को नया Apple TV भी पेश कर सकता है. इसमें भी मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखने की उम्मीद है, लेकिन प्रोसेसर को ज्यादा तेज किया जा सकता है. नए प्रोसेसर का इस्तेमाल खास तौर पर Apple के नए Siri AI फीचर्स के लिए किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो नया Apple TV सिर्फ टीवी देखने के काम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि AI आधारित फीचर्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह 2022 के बाद Apple TV सेट टॉप बॉक्स का पहला बड़ा अपडेट हो सकता है.

(ये भी पढ़ेंः iPhone-Android के दौर में सोनाक्षी के हाथ में दिखा पुराना फ्लिप फोन, कौन सा है ये मोबाइल; क्या आज भी मिलता है?)

Siri AI पर है Apple का पूरा फोकस

Apple के इन तीनों नए डिवाइस में एक चीज कॉमन हो सकती है और वह है नया Siri AI. कंपनी अपने AI असिस्टेंट को ज्यादा स्मार्ट बनाने पर काम कर रही है और स्मार्ट होम को इसके लिए एक अहम प्लेटफॉर्म माना जा रहा है. इन डिवाइस के जरिए यूजर्स घर में Siri के साथ ज्यादा नेचुरल तरीके से बातचीत कर सकेंगे. यानी स्मार्ट होम कंट्रोल के लिए बार बार अलग अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो सकती है.

(ये भी पढ़ेंः AI से बनेगा पासपोर्ट, मिनटों में ऑनलाइन होगा पूरा काम! अमेरिका ने लॉन्च किया नया पोर्टल, जानें कैसे करेगा काम)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES