)
अमेरिका में सरकारी सेवाओं को लेकर अब एक बडा बदलाव देखने को मिल सकता है. ट्रंप सरकार ने America. gov नाम का एक नया AI आधारित पोर्टल लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म का मकसद लोगों को अलग अलग सरकारी वेबसाइटों पर जाने की परेशानी से बचाना और एक ही जगह पर जरूरी जानकारी देना है. इस पोर्टल के जरिए आगे चलकर पासपोर्ट बनवाने जैसे काम भी ऑनलाइन किए जा सकेंगे.
America. gov की लॉन्चिंग का अंदाज भी काफी अलग रहा. आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में लंबे भाषण जैसी चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाइव डेमो के जरिए नए सिस्टम को समझाया. प्रेजेंटेशन का अंदाज इतना टेक कंपनी जैसा था कि सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ऐप्पल के प्रोडक्ट लॉन्च से होने लगी.
America.gov को एक तरह के AI चैटबॉट की तरह समझ सकते हैं. इसमें लोग आम बोल चाल की भाषा में अपना सवाल कर सकेंगे. इसके बाद सिस्टम अमेरिका की 29 हजार से ज्यादा सरकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी को खोजकर संबंधित जवाब और ऑफिशियल सोर्स देगा.
अभी इस पोर्टल का काम लोगों को सरकारी सर्विस से जुड़ी जानकारी देना है. यानी अगर किसी व्यक्ति को पासपोर्ट, मेडिकेयर या किसी दूसरी सरकारी सर्विस के बारे में जानकारी चाहिए तो उसे अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने के बजाय एक ही जगह से जानकारी मिल सकेगी. अमेरिकी सरकार आगे इस सिस्टम में और भी सर्विस जोड़ने की तैयारी कर रही है. इसके बाद लोग कुछ सरकारी काम सीधे इसी पोर्टल के जरिए कर सकेंगे.
लॉन्च इवेंट में मार्को रुबियो ने पासपोर्ट से जुडी आने वाली सुविधा का भी डेमो दिखाया. मार्को रुबियो के अनुसार आने वाले समय में अमेरिकी नागरिक पहली बार पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. इस प्रोसेस में फोटो अपलोड करने, पासपोर्ट फीस जमा करने और आवेदन की स्थिति देखने जैसी सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकती हैं. इसके साथ ही लोगों को पासपोर्ट मिलने की संभावित डेटा की जानकारी भी दी जा सकेगी.
यानी अभी जिस काम के लिए अलग अलग चरणों और सरकारी वेबसाइटों से गुजरना पडता है, उसे एक ही डिजिटल सिस्टम के जरिए आसान बनाने की कोशिश की जा रही है.
मार्को रुबियो ने पासपोर्ट को लेकर कुछ नए डिजाइन और पैकेजिंग की योजना भी दिखाई. नए पासपोर्ट के साथ गोल्ड और व्हाइट रंग की पैकेजिंग पेश करने की बात कही गई है. सरकार का फोकस सिर्फ ऑनलाइन ऐप्लीकेशन तक सीमित नहीं है. कोशिश यह भी है कि पासपोर्ट से जुडा पूरा एक्सपीरियंस ज्यादा आसान और एडवांस बनाया जाए.
लेकिन अभी America. gov अभी मुख्य रूप से सरकारी जानकारी खोजने और सर्विस तक पहुंचने में मदद कर रहा है. आने वाले समय में इसमें पासपोर्ट रिन्यू कराने और मेडिकेयर जैसी सर्विस से जुड़े सीधे ऑनलाइन काम शामिल करने की प्लानिंग है. इससे अमेरिका में सरकारी सर्विस का इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल सकता है.