SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गीला iPhone सुखाने के लिए चावल में रखना कारगर है या नहीं? Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग VP ने बताया सच

गीला आईफोन सुखाने के लिए चावल के डिब्बे में रखने का पुराना नुस्खा क्या वाकई काम करता है? एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग वीपी ने इस वायरल उपाय से पर्दा उठाते हुए यूजर्स को चौंकाने वाली सच्चाई बताई है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 26, 2026, 10:10 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 10:21 AM IST
Image Credit: आईफोन वाटर रेजिस्टेंस
Join

अगर कभी फोन पानी के संपर्क में आ जाता है, तो लोग अक्सर सबसे पहले फोन को चावल के डिब्बे में कुछ देर के लिए रख देते हैं. माना जाता है कि चावल फोन के अंदर की नमी को सोख लेगा और डिवाइस खराब होने से बच जाएगा. लेकिन क्या वाकई यह तरीका काम करता है और आईफोन को भी खराब होने से बचा सकता है? इस वायरल पुराने तरीके को लेकर अब Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट टॉम मैरिब ने ऐसी बात कही है, जो जानकर शायद आप भी अपना तरीका बदल लें.

Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट टॉम मैरिब से जब गीले आईफोन को चावल में रखने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फोन को चावल में रखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इस सलाह से परेशान होने की बात भी कही. उनका कहना था कि लोगों को फोन को चावल में रखने के बजाय चावल खाना चाहिए.

Apple VP ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू के दौरान टॉम मैरिब से iPhone को चावल में रखने वाले पुराने तरीके के बारे में सवाल किया गया. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि गीले फोन को चावल में रखना बंद कीजिए. इसकी चिंता नहीं करें. फोन गीला हो सकता है. अपना चावल खाइए, फोन के लिए इसका इस्तेमाल मत कीजिए.
Apple के अधिकारी की यह बात उन लोगों के लिए बड़ी जरूरी है, जो फोन के पानी में गिरने के बाद सबसे पहले उसे चावल के डिब्बे या बैग में रख देते हैं. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि iPhone को जानबूझकर पानी में डुबोया जाए या नल के नीचे रखकर धोया जाए.

iPhone की वाटर रेजिस्टेंस कितनी काम की?

आज के कई स्मार्टफोन में पानी से बचाव के लिए वाटर रेजिस्टेंस दी जाती है. Apple के iPhone भी इस मामले में बेहतर सुरक्षा के साथ आते हैं. इसका फायदा बारिश की बूंदों, पानी के छींटों या कुछ समय के लिए पानी के संपर्क में आने जैसी स्थितियों में मिल सकता है. लेकिन वाटर रेजिस्टेंस का यह मतलब बिल्कुल नहीं होता है कि फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है. फोन को जानबूझकर पानी में डालना या तेज धार वाले पानी के नीचे रखना नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा समय के साथ फोन की पानी से बचाने वाली क्षमता भी प्रभावित हो सकती है.

नए iPhone में क्या खास है?

Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज की बात करें तो कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिपसेट दिया है. दोनों फोन में Dynamic Island को पहले के मुकाबले छोटा किया गया है और इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं.

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन साइज के मामले में ये फोन पिछली पीढ़ी के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के समान हैं.

(ये भी पढ़ेंः अब विदेश में नहीं देना होगा रोमिंग का भारी बिल! Vi ने लाया फ्री इंटरनेशनल रोमिंग वाला प्लान, 170+ देशों में मिलेगा फायदा)

इन नए iPhone में नया Siri और Apple Intelligence से जुड़े फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. बैटरी को लेकर कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro करीब 24 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max करीब 30 घंटे तक का बैकअप दे सकता है.
iPhone 18 Pro में डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी68 रेटिंग है. फोन धूल से पूरी तरह सुरक्षित है. साथ ही यह फोन पानी में भी काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि iPhone पूरी तरह वाटरप्रूफ है या उसे जानबूझकर पानी में डुबोया जा सकता है. बारिश या पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए यह रेटिंग उपयोगी है.

(ये भी पढ़ेंः आपकी जगह अब AI करेगा फोन! गूगल का Gemini खुद करेगा बात, रेस्टोरेंट बुकिंग से लेकर ये काम होंगे आसान)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES