Unreported Delhi: करीब चालीस साल से वेस्ट दिल्ली का एक चौराहा दुर्गा चौक के नाम से जाना जाता रहा है. आज भी वहां जय दुर्गा क्लीनिक, जय दुर्गा ज्वेलर्स, जय दुर्गा मेडिकोज हैं. लेकिन कुछ साल पहले यहां चिकन शॉप खुलनी शुरू हुईं और ये चौराहा देखते ही देखते मुर्गा चौक बन गया है. ये कोई छोटा-मोटा चौराहा नहीं है. ये बड़ा चौक है.