फरक्का जलसंधि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता में रहते हुए भी आवाज बुलंद की थी और अब चूंकि वे पद पर नहीं हैं तो उनकी बातों को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है. इसलिए इस कार्यक्रम का नाम नीतीश संवाद रखा गया है.
बिहार एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए के भीतर घमासान देखने को मिल रहा है. आरक्षण के मुद्दे पर HAM और LJPR में जुबानी जंग चल रही है. तो वहीं, फरक्का जल संधि के मुद्दे पर जेडीयू और बीजेपी के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है.