तीन साल बाद शुक्रवार, 6 नवंबर को जयपुर में विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ धनतेरस मनाई जाएगी. शुक्र प्रदोष, कुबेर योग और हस्त नक्षत्र के चलते बाजारों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह है. धनतेरस पर पूजा, दीपदान और खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे. इसके साथ ही जयपुर में छह दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होगा.
धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है, यह सोचकर कुछ भी न खरीद लाएं, न ही बेवजह अपनी जेब खाली करें. बल्कि अपनी राशि अनुसार शॉपिंग करें, जो आपको ज्यादा फायदा दे सकती है.