)
धनतेरस पर सोना-चांदी, धनिया, गोमती चक्र, झाड़ू खरीदना शुभ होता है. इसमें से कुछ चीजें लोग खरीद लेते हैं. इसके अलावा भी कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आदि की भी खरीदारी करते हैं. हालांकि कई बार ऑफर्स के चक्कर में, अंधविश्वास में या अनजाने में फिजूल की चीजें भी खरीद लेते हैं, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो जाता है.
ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार शॉपिंग करना भी बहुत लाभ दे सकता है. हर राशि के ग्रह स्वामी के मुताबिक कुछ विकल्प हैं, इनमें से आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई भी एक चीज खरीद लें, इतना काफी है. क्योंकि जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति सोना-चांदी ही खरीदे. वह सस्ती चीजें खरीदकर भी अपनी कुंडली के ग्रहों को मजबूत कर सकता है.
1. मेष राशि - सोना के बर्तन, गहने, तांबे के बर्तन, लाल कपड़ा. पीतल लेने से बचें.
2. वृष राशि - चांदी के बर्तन, गहने, चांदी का सिक्का, सफेद मिठाई, परफ्यूम. चाहें तो सोना भी खरीद सकते हैं.
3. मिथुन राशि - कांसा, हरी मूंग, हरे कपड़े, पेन, किताब. चांदी लेने से बचें.
4. कर्क राशि - चांदी, मोती, चावल, दूध से बनी चीजें, चांदी का लक्ष्मी सिक्का. बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो सोना लेने से बचें.
5. सिंह राशि - सोना के गहने, सोने के बर्तन, तांबा-पीतल के बर्तन, पीतल का दीया, लाल-पीले कपड़े, गोमती चक्र. चांदी लेने से बचें.
6. कन्या राशि - कांसे के बर्तन, पीतल के बर्तन, हरी साड़ी, गणेश जी की मूर्ति.
7. तुला राशि - चांदी, हीरा, इत्र, सफेद कपड़े, चांदी का बर्तन, गोमती चक्र, मोती.
8. वृश्चिक राशि - तांबे के बर्तन, लाल मूंगा, पीतल, लाल कपड़े.
9. धनु राशि - सोना के बर्तन, सिक्के, पीतल के बर्तन, पीली हल्दी, पीले कपड़े, किताब.
10. मकर राशि - चांदी के बर्तन, नीलम, नीले कपड़े, मिट्टी का पात्र जिसमें चावल रखकर घर लाएं.
11. कुंभ राशि - चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, नीले कपड़े.
12. मीन राशि- सोना के बर्तन, सोने के गहने, पीतल, पीली मिठाई, हल्दी, पीले कपड़े.
(Disclaimer- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी खरीदारी या निवेश से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)