)
राजस्थान युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अभिषेक चौधरी को राजस्थान युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किया गया है. नई नियुक्तियों के जरिए संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई है.
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, अभिषेक चौधरी अब राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा राजकुमार परसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. वहीं राजकुमार परसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन में काम करेंगे. इन नियुक्तियों के साथ राजस्थान युवा कांग्रेस में नई टीम की शुरुआत होगी.
नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज को गति देने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों पर होगी. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और पार्टी की गतिविधियों को प्रदेशभर में आगे बढ़ाना नई टीम की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.
करीब छह महीने चली लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ हुई. अभिषेक चौधरी ने छह लाख से ज्यादा यानी कुल 6 लाख 15 हजार 57 वोट हासिल कर पहला स्थान अपने नाम किया, तो वहीं उनके ठीक पीछे जयपुर ग्रामीण से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मजबूत चेहरे अनिल चोपड़ा रहे. जिन्हें 5 लाख 45 हजार 638 वोट मिले और तीसरे नंबर पर 1 लाख 95 हजार 30 वोटों के साथ राजकुमार परसवाल रहे, जहां अभिषेक और अनिल के बीच जीत का फासला 69 हजार 419 वोटों का रहा और अब इस चुनावी सफर के बाद 4 नवंबर 2026 को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के आधिकारिक आदेश से अभिषेक चौधरी को राजस्थान युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. जबकि अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजकुमार परसवाल को उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस सियासी फेरबदल और नियुक्तियों के बाद राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने भी दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं. जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अनिल चोपड़ा एवं उपाध्यक्ष श्री राजकुमार परसवाल को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मुझे विश्वास है कि आप सभी युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देते हुए युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूत करेंगे आप तीनों के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.