App

बिहार सरकार के 1 साल पूरा होने पर 21 नवंबर को वैशाली आएंगे PM मोदी, सम्राट चौधरी के आवास पर NDA की बैठक में बनी रणनीति

एनडीए के घटक दलों की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर अब खत्म हो गई है. वहीं, 20 नवंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर एनडीए बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है, जिसको लेकर 21 नवंबर को वैशाली के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे.

बिहार सरकार के 1 साल पूरा होने पर 21 नवंबर को वैशाली आएंगे PM मोदी, सम्राट चौधरी के आवास पर NDA की बैठक में बनी रणनीति
Image Credit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई खत्म (Z News)

बिहार सरकार के 1 साल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए के घटक दलों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जो अब समाप्त हो चुकी है. आगामी 20 नवंबर को सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, जिसे लेकर एनडीए एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में है. इसी सिलसिले में 21 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बिहार आएंगे.

बैठक के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि आज (5 नवंबर) की बैठक मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियों पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को एनडीए सरकार का 1 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई है. इसके साथ ही 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को छठ पर्व के बाद भी निरंतर जारी रखने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया.

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दल फेविकोल की तरह पूरी मजबूती से एकजुट हैं. जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी का रिश्ता काफी पुराना है. सरकार के 1 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी.

पार्टी की अंदरूनी समीक्षा बैठक से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को विभिन्न क्षेत्रों से फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिस पर आगे की दिशा तय की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी या मतभेद नहीं है और पूरी एकजुटता के साथ प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्य किया जाएगा.

वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई. पहला- 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ' कार्यक्रम की आगे की रूपरेखा. दूसरा- 20 नवंबर को बिहार सरकार का 1 साल पूरा होने पर 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

रिपोर्ट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More