चूरू के सरदारशहर में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से तीन बच्चों को जन्म दिया है. सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल में तीनों बच्चे और मां स्वस्थ्य है. डॉक्टर के मुताबिक ये अपने आप में काफी दुर्लभ मामला रहा जो हमारे लिए भी चुनौतीपूर्ण था.
अलवर शहर के वार्ड 42 में वोटिंग से ठीक एक रात पहले चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमा गया. दिवाकरी इलाके में पैसों से वोट खरीदने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 के नोट बांटे जा रहे थे.
Rajasthan Politics : भिवाड़ी में आम लोग और स्थानीय छुटभैये नेता धूप और धूल फांकते हुए अपने-अपने पर्चे भरने पहुंचे थे, तभी वहां एक ऐसी गाड़ी दिखी, जिसकी छत पर साल 2017 में विलुप्त हो चुकी लालबत्ती पूरी शानो-शौकत के साथ लगी थी.