चुनाव लड़ने वाले नेता आमतौर पर खुद को सबसे काबिल साबित करने में जुटे रहते हैं, लेकिन कनाडा में एक शख्स ने अपने पोस्टर पर ही लिख दिया कि उसे राजनीति की समझ नहीं है और वह इस काम के लिए योग्य भी नहीं है. इसके बावजूद ब्रैडी रोजर्स ने शहर के काउंसिल चुनाव में जीत हासिल कर ली. उनके मजेदार पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए.
कनाडा के मिसिसॉगा शहर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं भारतीय मूल की दीपिका दमेरला अपने अनोखे बॉलीवुड स्टाइल प्रचार को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने मशहूर हिंदी गाने क्या हुआ तेरा वादा की तर्ज पर ये रहा मेरा वादा रीमेक कर प्रॉपर्टी टैक्स न बढ़ाने का चुनावी वादा किया है.
भारत में परमानेंट नौकरी और परिवार को छोड़कर बेहतर करियर की उम्मीद में कनाडा पहुंचे कमल नंदा को शुरुआत में वह जिंदगी नहीं मिली, जिसका उन्होंने सपना देखा था. नाइट की शिफ्ट, सिर्फ 16 डॉलर प्रति घंटे की कमाई और नौकरी के साथ नौकरी की तलाश ने उन्हें थका दिया था. एक दिन गुस्से में ग्राहक ने उनके ऊपर ड्रिंक भी फेंक दी थी. उसी रात उन्होंने तय किया कि अब हालात बदलने होंगे.
कनाडा के ब्रैम्पटन में शाम की सैर पर निकली 78 साल की भारतीय मूल की महिला के साथ बेहद शातिर तरीके से गहनों की चोरी हुई. एक अनजान महिला पहले उनके पैर छूकर ऐसे मिली, जैसे कोई जान-पहचान की हो, फिर उन्हें गले लगाया. इसी कुछ सेकंड के दौरान असली सोने का हार बदलकर नकली गहना पहना दिया गया और चूड़ियां भी उतार ली गईं. चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 20 हजार कनाडाई डॉलर बताई गई है.
अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा अपने आर्थिक और रणनीतिक विकल्पों का दायरा बढ़ा रहा है. इस बीच यूरोपियन यूनियन ने एक इमोशनल दांव खेलकर कनाडाई पीएम कार्नी को नई साझेदारी का प्रस्ताव दिया है.