मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने गर्दनीबाग टेक पार्क, पेयजल योजनाओं, बिजली ग्रिड और पर्यटन विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए.
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक होने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सम्राट खुद मीडिया को संबोधित करेंगे.
बिहार में कानून व्यवस्था के लिए 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदे जाएंगे. इसके लिए सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 62.52 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.
आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के लिए बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. मीटिंग में इनके मानदेय के लिए 477 करोड़ मंजूर किए गए हैं.
नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई के किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी मिली है. इससे नवादा समेत 4 जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा.
राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय को बड़ी सौगात मिली है. आज सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है. इससे लोगों में खुशी का माहौल है.