App

सम्राट कैबिनेट की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री खुद करेंगे मीडिया ब्रीफिंग

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक होने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सम्राट खुद मीडिया को संबोधित करेंगे.

सम्राट कैबिनेट की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री खुद करेंगे मीडिया ब्रीफिंग
Image Credit: सीएम सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मीडिया ब्रीफिंग करने वाले हैं. यह असाधारण फैसला बताया जा रहा है. आमतौर पर कैबिनेट सचिवालय के अधिकारी सरकार के फैसलों की ब्रीफिंग देते हैं. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कौन सा बड़ा फैसला लिया जाना है.

आधिकारिक पत्र किया गया जारी
इससे पहले ही माना जा रहा था कि बिहार की राजनीति और सरकार के कामकाज के लिहाज से सोमवार, 12 अक्टूबर का दिन खास हो सकता है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद खुद मीडिया को संबोधित करेंगे. इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

सीएम संवाददाताओं को करेंगे संबोधित
तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को दोपहर बाद 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक होगी. इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री संवाददाताओं को संबोधित करेंगे.

खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करना महत्वपूर्ण
बिहार में आम तौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट सेक्रेटरी देते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री का खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करना सरकार की कार्यशैली और फैसलों को जनता तक पहुंचाने के तरीके के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राहत देने वाली योजनाओं पर नजर
इस बैठक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत देने के संभावित फैसलों पर सबकी नजरें टिकी हैं. रोजगार और सरकारी नियुक्तियों से जुड़े प्रस्तावों को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं. आम जनता को राहत देने वाली योजनाओं और जनहित के मुद्दों को मंजूरी मिलने की संभावना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More