अररिया के 19 साल के मोनू मेटुरबाला ने मां की तबीयत ठीक होने पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की मन्नत मांगी थी. अब वह दौड़कर इस यात्रा को पूरा करने में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं.
अररिया में मेले में गए चंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उनकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद से चंदन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अररिया में एसटीएफ की टीम पर हमला हुआ है, जिसमें एसटीएफ के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना नरपतगंज थानाक्षेत्र के थलहा फोर लेन सड़क पर यह हमला हुआ है. एसटीएफ की टीम छापेमारी करने गई हुई थी लेकिन तभी अचानक से उनपर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें एसटीएफ की गाड़ी समेत एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है.
देश में विकास के दम भर दावे किए जाते हैं, लेकिन अगर आजादी के 80 साल बाद भी अगर किसी गांव में स्कूल नहीं है और वहां के बच्चे पढ़ने के लिए नेपाल जाते हैं तो यह कितनी शर्मनाक बात है. आखिर वहां के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद, विधायक और सांसद के अलावा प्रशासन और सरकार की नजर अब तक क्यों नहीं पहुंची?
भरगामा थानाक्षेत्र के मुस्लिम टोला में हुए धमाके से एक घर के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल से एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है. घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.