SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा: तलाक के बाद डिप्रेशन और शराब की लत से जूझे, रिहैब सेंटर में रहे 26 दिन

भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से शादी टूटने को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया है कि तलाक के बाद वह काफी परेशान हो गए थे और उन्हें शराब की लत लग गई थी.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 16, 2026, 07:33 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 07:44 PM IST
Image Credit: युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा. IPL
Join

भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ शादी टूटने के एक साल से अधिक समय के बाद एक सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह तलाक होने के बाद शराब की लत और डिप्रेशन से जूझने लगे थे. धनश्री के साथ उनका तलाक 20 मार्च 2025 को हुआ था. उसके बाद चहल अकेले रह रहे हैं और उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है. वह पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं और उन्हें टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें हैं.

चहल ने अपने दिल के राज बताते हुए कहा कि उन्हें काफी दिनों तक घबराहट का सामना करना पड़ा. वह मानसिक रूप से परेशन हो गए थे और अधिक शराब पीने लगे थे. उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि शराब पीने की आदत काफी ज्यादा बढ़ गई है तो उन्होंने इससे बाहर निकलने के लिए पेशेवर लोगों से मदद की. वह शराब छोड़ने के लिए रिहैब सेंटर गए थे.

शराब से कैसे दूर हुए चहल?

चहल ने भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट 'बैठ एंड बोल' में बताया कि शराब पीना उन्होंने आईपीएल के शुरुआती दिनों में शुरू किया था. तलाक के बाद उनकी यह आदत काफी ज्यादा बढ़ गई थी. चहल ने कहा कि रिहैब सेंटर में 26 दिनों तक रहने के बाद वह अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से संभालने लगे और खुद की जिंदगी पर नियंत्रण पा लिया.

रिहैब से वापसी के बाद क्या असर दिखा?

चहल ने शराब छोड़ने की प्रक्रिया को लेकर, ''जब मैं रिहैब सेंटर गया तो वहां 26 दिन तक रहा. मुझे अब यह पता है कि शराब पीने किस तरह का संयम रखना है और चीजें कैसे काम करती हैं. मेरी जिंदगी में इससे काफी ज्यादा बदलाव आया है और निजी जिंदगी की चीजों को अब पहले से बेहतर तरह मैं समझने लगा हूं. अब मेरी भावनाएं हर छोटी बात पर बाहर नहीं निकलती हैं और मैं उसे बेहतर तरीके से संभाल सकता हूं."

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का बल्ले से धमाका, 143 गेंदों में ठोके 173 रन, चौकों-छक्कों की लगा दी झड़ी

फिटनेस पर कैसा असर पड़ा?

चहल ने बताया कि शराब को छोड़ने के बाद उनकी फिटनेस पहले से ज्यादा बेहतर हुईं. वह शारीरिक रूप से फिटनेस वापस पाने और ट्रेनिंग करने पर ज्यादा देने लगे. हालांकि, कभी इसका असर उनके प्रदर्शन पर देखने को नहीं मिला, लेकिन निजी जिंदगी काफी ज्यादा प्रभावित हुई. वह आराम से बाहर जाते हैं और जिंदगी का आनंद लेते हैं. गोल्फ खेलते हैं और गो-कार्टिंग करते हैं. चहल के मुताबिक, वह अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं.

ये भी पढ़ें: महारिकॉर्ड के करीब स्मृति मंधाना: महिला या पुरुष, कोई नहीं कर पाया ऐसा, भारतीय कप्तान के पास इतिहास रचने का मौका

डिविलियर्स की सलाह ने बदली जिंदगी

चहल ने कहा कि वह आईपीएल में आने के बाद शुरुआत में काफी ज्यादा पार्टियां करते थे. शादी तक सबकुछ ठीक था, लेकिन तलाक के बाद स्थितियां बदल गई थीं. उन्होंने 2011 में आईपीएल से जुड़ने के बाद तीन साल तक जमकर पार्टी की. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी. दोनों लंबे समय तक आरसीबी में खेले और चहल काफी सफल हुए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES