App

WPL 2027 के शेड्यूल का एलान: आरसीबी-मुंबई इंडियंस में ओपनिंग मैच, मुंबई और वडोदरा में होंगे सभी मुकाबले

महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को होगी. फाइनल मैच सात फरवरी को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के सभी 22 मैच वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे.

WPL 2027 के शेड्यूल का एलान: आरसीबी-मुंबई इंडियंस में ओपनिंग मैच, मुंबई और वडोदरा में होंगे सभी मुकाबले
Image Credit: महिला प्रीमियर लीग. WPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के शेड्यूल का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगा. WPL का खिताबी मैच सात फरवरी को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के मैच मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे. महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन में कुल 22 मैच होंगे. अब तक आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम ने दो-दो खिताब अपने नाम किए हैं. टूर्नामेंट को तीसरे चैंपियन की तलाश है.

वडोदरा में टूर्नामेंट का पहला फेज आयोजित होगा. कोटांबी स्टेडियम में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे. 24 नवंबर को यहां यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच अंतिम मैच खेला जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट का कारवां मुंबई पहुंचेगा. वहां 26 जनवरी को मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा. लीग राउंड का आखिरी मैच 3 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां नौ लीग मैचों के बाद प्लेऑफ का आयोजन भी होगा.

टूर्नामेंट का फॉर्मेट

महिला प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं. ये टीमें आरसीबी, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स हैं. टूर्नामेंट डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें हर टीम दूसरी चार टीमों से दो बार भिड़ेगी. लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इसमें जीतने वाले को फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा.

 

 

कितने बजे शुरू होंगे सभी मैच?

टूर्नामेंट का एलिमिनेटर और फाइनल मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला आयोजित होगा और इसके दो दिन बार इसी मैदान पर फाइनल होगा. इस बार सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे और एक भी डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) नहीं हैं.

फाइनल में नहीं पहुंची है दो टीमें

आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगी. उसे मुंबई इंडियंस से कड़ी चुनौती मिलने वाली है. मुंबई को तीसरे खिताब की तलाश है. दिल्ली कैपिटल्स को पिछली बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. वह पिछले चारों सीजन में ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन फाइनल तक जरूरी पहुंची है. यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स को अपने पहले फाइनल मैच का इंतजार है.

WPL 2027 का शेड्यूल

वडोदरा लेग
14 जनवरी, गुरुवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
15 जनवरी, शुक्रवार: गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
16 जनवरी, शनिवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 जनवरी, रविवार: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
18 जनवरी, सोमवार: गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 जनवरी, मंगलवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
20 जनवरी, बुधवार: गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 जनवरी, गुरुवार: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
22 जनवरी, शुक्रवार: गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
23 जनवरी, शनिवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
24 जनवरी, रविवार: UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स

मुंबई लेग- ब्रेबोर्न स्टेडियम

26 जनवरी, मंगलवार: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
27 जनवरी, बुधवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स
28 जनवरी, गुरुवार: मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स
29 जनवरी, शुक्रवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
30 जनवरी, शनिवार: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स
31 जनवरी, रविवार: UP वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फरवरी 1, सोमवार: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
2 फरवरी, मंगलवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जाएंट्स
3 फरवरी, बुधवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

प्लेऑफ- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
5 फरवरी, शुक्रवार: एलिमिनेटर (दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम बनाम तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम)
7 फरवरी, रविवार: फ़ाइनल (लीग-स्टेज टॉपर बनाम एलिमिनेटर विजेता)
नोट: सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More