)
भारत ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे में भी धमाकेदार शुरुआत की है. ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को डकवर्थ एंड लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी अहम योगदान रहा. अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार ने घातक बॉलिंग से कीवी टीम को 40.2 ओवर में 185 रनों पर समेट दिया. भारत को बारिश के कारण 32 ओवरों में जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला. टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
कोहली ने 51 गेंद पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 145.10 की स्ट्राइक रेट से बटोरे. इस दौरान कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. वह वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. यह उपलब्धि तीसरे क्रम के दिग्गज बल्लेबाज माने जाने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हासिल नहीं कर पाए थे. खास बात है कि विराट ने अपने 38वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले जोरदार पारी खेली. ऑकलैंड में उनकी बल्लेबाजी के 'शो' ने सबका दिल जीत लिया.
Sublime touch 🫡 @imVkohli gets to his 80th ODI half-century in just 35 deliveries. He also becomes the first player to get to 13000 ODI runs, batting at No 3 👏👏 #NZvIND #TeamIndia https://t.co/oiEZiY77r9
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
विराट ने रन चेज में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने अपने आइडल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. तेंदुलकर के रन चेज में 8720 रन हैं. विराट के अब 8741 रन हो गए हैं. कोहली ने इस दौरान 66.21 की औसत और 95.03 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने वनडे में रन चेज के दौरान 42.33 की औसत और 88.44 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं.
रिकी पोंटिंग की कर ली बराबरी
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. उनके कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 1971 रन हो गए हैं. पोंटिंग के नाम भी इतने ही रन हैं. सचिन 1750 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1971 रन- विराट कोहली (भारत)
1971 रन- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
1750 रन- सचिन तेंदुलकर (भारत)
1568 रन- कुमार संगकारा (श्रीलंका)
1519 रन- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
1449 रन- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
विदेशी मैदान पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
कोहली ने आज के मैच में 35 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया. यह वनडे क्रिकेट में विदेशी मैदानों पर उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में 34 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी. उ्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 36 गेंद पर अर्धशतक लगाया था. विराट ने बर्थडे से पहले आक्रामक बल्लेबाजी से बता दिया कि वह अभी भी दुनिया के बेस्ट रन चेजर और वनडे में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं.