App

IND vs NZ: कीवियों के घर में अर्शदीप सिंह का तूफान, शमी-श्रीनाथ के एलीट क्लब में एंट्री, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड की धरती पर यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.

IND vs NZ: कीवियों के घर में अर्शदीप सिंह का तूफान, शमी-श्रीनाथ के एलीट क्लब में एंट्री, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज
Image Credit: Arshdeep Singh

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि कीवी बल्लेबाजों के लिए टिकना मुश्किल हो गया. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है. अर्शदीप सिंह ने इसके साथ ही जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज भारतीय गेंदबाजों की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली. अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चार विकेट हॉल लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.

अर्शदीप सिंह ने बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में अपने 10 ओवर के स्पेल में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है. इस मामले में जवागल श्रीनाथ पहले दो स्थानों पर हैं. जवागल श्रीनाथ ने साल 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट और 1995 में नेपियर में 52 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे.

कीवियों के घर में अर्शदीप सिंह का तूफान

जवागल श्रीनाथ के बाद साल 2014 में मोहम्मद शमी ने नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. साल 2026 में अब भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में 70 रन देकर 4 विकेट झटके हैं. अगर अर्शदीप सिंह को एक और विकेट मिल जाता, तो यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका दूसरा पांच विकेट हॉल होता और वह न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाते. अनिल कुंबले इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है. अनिल कुंबले ने साल 1994 में वेलिंगटन में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इस साल अर्शदीप सिंह ने 5 वनडे मैचों में 23.08 की औसत और 6.08 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है.

'पिच से काफी मदद मिल रही थी'

अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बाद कहा, 'पिच से काफी मदद मिल रही थी और न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करने में मजा आया. उन्होंने कहा, 'यहां का मौसम बहुत अच्छा है और पिच से भी काफी मदद मिल रही है. उपमहाद्वीप से आने के बाद, जब विकेट में थोड़ी जान मिलती है, तो यहां गेंदबाजी करने में बहुत मजा आता है और हां, हवा से भी मदद मिल रही है.'शॉर्ट बॉल की सफल रणनीति के बारे में बात करते हुए अर्शदीप सिंह ने कहा, 'मुझे लगा कि विकेट में कुछ है, इसलिए हम सीम पर जोर से गेंद डालने और पिच से मदद लेने की कोशिश कर रहे थे.'

गर्लफ्रेंड के लिए खास डांस वाला सेलिब्रेशन

अर्शदीप सिंह ने कहा, 'बल्लेबाज उस लेंथ पर कुछ शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और इसी वजह से हमें विकेट मिल गए.' काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अपने डांस वाले सेलिब्रेशन पर अर्शदीप सिंह ने बताया कि यह सेलिब्रेशन उनकी गर्लफ्रेंड, जो एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, समरीन कौर के लिए था. अर्शदीप सिंह ने आगे कहा, 'यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था. जब हम बाहर टहलने जाते हैं या ऐसा ही कुछ करते हैं, तो हम अक्सर ये डांस स्टेप्स करते हैं. जब भी मूड थोड़ा खराब होता है, तो हम इसी सेलिब्रेशन के जरिए एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं. इसलिए, यह उनके लिए था.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More