SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा डराया... गंभीर ने उसी को क्यों अपना बनाया? टीम इंडिया के बॉलिंग कोच की Inside Story

टीम इंडिया के वर्तमान बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल आज यानी 6 अक्टूबर, 2026 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा. गौतम गंभीर हमेशा से मॉर्केल को हाई रेट करते रहे हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 06, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 07:41 AM IST
Image Credit: X/BCCI
Join

साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज और टीम इंडिया के वर्तमान बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल आज यानी 6 अक्टूबर, 2026 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. मॉर्केल ने 2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कुछ समय तक ब्रेक लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और फिलहाल टीम इंडिया के साथ हैं. वो गौतम गंभीर के बेहद करीबी माने जाते हैं. हेड कोच की भूमिका संभालते ही गंभीर ने मॉर्ने मॉर्केल पर बड़ा दांव लगाया और उन्हें गेंदबाजी कोच बनाने की वकालत की.

गौतम गंभीर कई इंटरव्यू में ये कह चुके हैं कि उन्हें मॉर्ने मॉर्केल का सामना करने में काफी दिक्कत होती थी. गंभीर की माने तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर के दौरान मॉर्केल सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज थे. दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 ODI और 44 T20I खेले.

कैसा रहा मॉर्ने मॉर्केल का करियर?

1.96 मीटर का कद और ऊपर से हाई-आर्म एक्शन, मॉर्ने मॉर्केल अपने जमाने में विरोधी बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते थे. वो ज्यादातर पूर्व स्टार पेसर डेल स्टेन की परछाई में खेले, लेकिन इसके बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई. वो ODI में 11वें सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मॉर्केल ने 2006 में भारत के खिलाफ डरबन में खेले गए टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. 86 टेस्ट में 27.66 की औसत से उन्होंने 309 विकेट झटके. वो टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से छठे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मॉर्केल ने 117 ODI में 188 विकेट और 44 T20I में 47 विकेट झटके.

गंभीर ने मॉर्ने मॉर्केल को क्यों चुना?

गौतम गंभीर हमेशा से मॉर्ने मॉर्केल को हाई रेट करते आए हैं. आईपीएल 2014 में मॉर्केल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे और गंभीर की कप्तानी में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. उसके बाद मॉर्केल और गंभीर 2023 में साथ आए. गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे और मॉर्केल गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे. इसी दौरान पूर्व साउथ अफ्रीकी पेसर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोचिंग की दुनिया में अपना नाम बनाया.

मोर्केल ने 2023 में पाकिस्तान की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर काम किया. T20 लीग के साथ काम के टकराव और वर्ल्ड कप साइकल के बाद स्थिति पर दोबारा विचार करने की इच्छा के कारण, उन्होंने तय समय से पहले ही अपना छोटा कार्यकाल खत्म कर लिया। बाद में, अगस्त 2024 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका संभाली. गौतम गंभीर की नजर पहले से उनपर थी और उन्हीं के कहने पर बीसीसीआई ने मोर्केल को ये जिम्मेदारी सौंपी.

वर्ल्ड कप में निभा सकते हैं अहम रोल

इस साल की शुरुआत में जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी तब भी मॉर्ने मॉर्केल गेंदबाजी कोच थे. अगले साल 50-ओवर वर्ल्ड कप होना है, जहां उनका अहम रोल होने वाला है. दरअसल, 2027 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो रहा है. ज्यादातर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के मैदानों पर खेले जाएंगे. यहां के हालात और पिचों को मॉर्केल से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है. ऐसे में वो टीम इंडिया के गेंदबाजों को काफी मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लक्ष्मण की कोचिंग स्टाइल से सबक लेंगे गंभीर, अभिषेक-संजू के साथ वैभव को करेंगे फिट? ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES