SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बल्लेबाजों की मौज या खतरे की घंटी: वेस्टइंडीज सीरीज में बरसे रन, क्या न्यूजीलैंड में भारी पड़ेगी भारत की यह तैयारी?

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलनी है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 15, 2026, 11:21 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:39 PM IST
Image Credit: India vs New Zealand
Join

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय T20I टीम को 7 दिन बाद न्यूजीलैंड दौरे पर कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में हालात, मौसम और पिच भारत से बिल्कुल अलग होंगे.न्यूजीलैंड में बादलों से घिरा आसमान, बारिश, हवा में नमी, तेज गति की हवा, स्विंग और सीम पिचें आदि चीजें देखने को मिलेंगी. न्यूजीलैंड में पिचें तेज गेंदबाजों के अनुकूल होंगी. पिच से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है.न्यूजीलैंड की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए स्विंग, सीम मूवमेंट, गेंद की दिशा और उछाल से निपटना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हम न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी फ्लैट पिचों पर खेलकर कर रहे हैं. भारतीय टीम अपने घर पर मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने में व्यस्त है. यह टी20 इंटरनेशनल सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए कब होगा भारत की वनडे टीम का ऐलान? सामने आ गया बड़ा अपडेट

जाना है न्यूजीलैंड और खेल रहे फ्लैट पिचों पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक जो चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, वो सभी फ्लैट पिचों पर हुए हैं. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चार मैचों में अभी तक कुल मिलाकर 1746 रन बन चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 98 छक्के भी लग चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है और उन्हें पिच से कोई भी मदद नहीं मिल रही है.

टीम इंडिया की ये कैसी तैयारी?

भारत में आयोजित इस पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इतनी फ्लैट पिचों पर क्रिकेट खेली जा रही है कि 20 ओवर में 250 रन बचाना भी मुश्किल साबित हो रहा है. पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को छोड़ दें तो बाकी के 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, यहां भी दोनों टीमों का स्कोर 200 से पार होना तय नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच 250 रन का टारगेट चेज करते हुए 9 गेंद बाकी रहते जीता था. यानी कुल मिलाकर इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. टीम इंडिया जिन फ्लैट पिचों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट खेल रही है, उसे देखकर तो बिल्कुल भी यह नहीं लगता कि वह न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- PCA बठिंडा लैंड डील: 19.77 करोड़ रुपए का सौदा और 11 दिन का खेल, घिर गया पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, जमीन खरीद पर उठे सवाल

कहीं इंग्लैंड दौरे जैसा न हो जाए हाल

इस साल भारत में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में फ्लैट पिचों पर क्रिकेट खेलने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया, आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गई थी. आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम को आयरिश टीम ने 2-0 से मात दी थी. इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर भारत को पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अंग्रेज टीम ने 4-0 से शिकस्त दी थी. 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हालात लगभग एक जैसे हैं, जहां तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है. ऐसे में न्यूजीलैंड की धरती पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे स्ट्रोक खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के लिए हालात बहुत मुश्किल हो सकते हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत में फ्लैट पिचों पर खेलने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. 

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का T20I रिकॉर्ड

भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर अभी तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टीम इंडिया ने इस दौरान 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज की है, जिसमें सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी ही धरती पर खेलते हुए अभी तक सिर्फ चार टी20 इंटरनेशनल मैच ही जीते हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश के चलते टाई (DLS) पर खत्म हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES