SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया में भी IPL ट्रेड के चर्चे, कहां जा रहे अक्षर और अर्शदीप? VIDEO में हुआ बड़ा खुलासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2027 को लेकर मजेदार बातचीत करते दिखे. जहां से ये हिंट मिला कि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में जाने वाले हैं, जबकि अक्षर पटेल की एंट्री CSK में हो सकती है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 09, 2026, 10:52 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:07 AM IST
Image Credit: टीम इंडिया में भी IPL ट्रेड के चर्चे, कहां जा रहे अक्षर और अर्शदीप? (Videoscreengrab/ManojDimri)
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा ODI मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बारिश का साया है. खराब मौसम का असर दोनों टीमों के प्रैक्टिस पर भी पड़ा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि न्यूजीलैंड में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2027 से पहले होने वाले ट्रेड पर चर्चा कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और भारत के सबसे सफल T20I गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अदला-बदली होने वाली है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ये बड़ी ट्रेड डील होने की पूरी संभावना है.

अक्षर पटेल ने भी इस डील पर मुहर लगा दी है. इसका संकेत वायरल हो रहे इस वीडियो से मिला है, जहां वो अर्शदीप सिंह से मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं- ''दुनिया हिला देंगे.'' बता दें कि ये लाइन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ा है और इस फ्रेंचाइजी के थीम सॉन्ग में इस्तेमाल किया जाता है. इससे ये संकेत मिल रहा है कि अर्शदीप का मुंबई इंडियंस जाना लगभग तय है.

हार्दिक-अर्शदीप की अदला-बदली पर मुहर!

अक्षर पटेल की इस मजाकिया कमेंट से ये अनुमान लगाना आसान हो गया है कि अर्शदीप सिंह आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने वाले हैं. वहीं, MI के कप्तान पंजाब किंग्स का दामन थामने को तैयार हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार भी ये ट्रेड डील होने वाली है और दोनों फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी है, बस पेपर वर्क होना बाकी है.

दिल्ली से चेन्नई जाएंगे अक्षर पटेल?

ऐसा नहीं है कि इस मजेदार बातचीत में सिर्फ अर्शदीप सिंह के बारे में बड़ा खुलासा हुआ. ये भी संकेत मिला है कि स्टार स्पिनर अक्षर पटेल चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, वीडियो में कुलदीप उनकी टांग खिंचाई करते हुए कह रहे हैं 'व्हिसल पोडु' और इसको पीली जर्सी पहना दो. इसका सीधा कनेक्शन CSK से है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षर पटेल पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. अगर ये ट्रेड डील होती है तो ये देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स उनके बदले किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करते हैं.

बता दें कि आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले सभी टीमों को 17 नवंबर से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को भेजनी है. वहीं, ट्रेड विंडो 16 दिसंबर, 2026 को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन से कुछ समय पहले बंद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस छोड़ KKR में जाएंगे सूर्या? यशस्वी जायसवाल को LSG का कप्तान बनाने की सलाह
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES